News in Brief

Dholpur: जिले में वीकेंड कर्फ्यू (Weekend curfew) की पालना कराने के लिए पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत (Kesar Singh Shekhawat) पुलिस लवाजमा के साथ उत्तर प्रदेश के बरेठा बॉर्डर पर पहुंचे. सीमा बॉर्डर पर सघन नाकाबंदी करा कर वाहनों की तलाशी ली गई. 

यह भी पढ़ें– Dholpur: कचरे के ढेर में फेंकी जा रही निशुल्क योजना के तहत बांटी जाने वाली दवाएं

जिले की दोनों उत्तर प्रदेश की बरेठा और मध्य प्रदेश की सागरपाड़ा सीमा पर चेकिंग होने के चलते वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी-लंबी कतार लग गई और बेवजह लोगों को वापस बैरंग लौटाया गया.

यह भी पढ़ें- Dholpur: मारपीट-लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक है लादेन गैंग का सक्रिय सदस्य

जिले की सीमा के अंदर प्रवेश कर रही उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी को रोका गया. एसपी ने गाड़ी को रुकवा कर तलाशी ली तो 6 युवक उसके अंदर से निकले. जिनसे पूछताछ की गई तो पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. एसपी ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए राजस्थान महामारी अधिनियम एक्ट में कार्रवाई कर सभी को हिरासत में लिया. गाड़ी को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

क्या कहना है पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत का
पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों में लॉकडाउन एवं वीकेंड कर्फ्यू की पालना पुलिस द्वारा कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि जिले के उत्तर प्रदेश सीमा बॉर्डर बरेठा पुलिस चौकी और मध्यप्रदेश साग़रपाड़ा पुलिस चौकी पर दिल्ली- मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सघन नाकाबंदी लगाई गई.

उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार का टैग लगी हुई गाड़ी आ रही थी. जिसे रोककर तलाशी ली तो 6 युवक उसमें से निकले. युवक संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दे सके. बेवजह एवं अनावश्यक घूमने निकले थे, जिन्हें पुलिस ने राजस्थान महामारी अधिनियम एक्ट में हिरासत में लिया है. गाड़ी को जब्त कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. 

दूसरी गाइडलाइन जारी कर दिशा निर्देश दिए गए
एसपी ने बताया राज्य सरकार ने दूसरी गाइडलाइन जारी कर दिशा निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार के निर्देशों में अनुमत समय पर ही बाजारों को खुलने की छूट दी गई है. जिले की सीमा के अंदर आरटी पीसीआर रिपोर्ट होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा. उन्होंने बताया जिले की सीमा में इमरजेंसी केश, एंबुलेंस, मालवाहक आदि को अनुमति दी गई है. उन्होंने बताया वीकेंड कर्फ्यू की पालना जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सख्ती से कराई जा रही है. लापरवाह एवं गैर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा राजस्थान महामारी अधिनियम एक्ट में कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. 

बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें
एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा संक्रमण कम हो गया है, लेकिन खतरा बरकरार है. लिहाजा समाज के लोग विशेष सावधानी बरतें, सरकार की गाइडलाइन की पालना जिम्मेदारी के साथ करें, बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले, मुंह पर हमेशा मास्क का प्रयोग करें, बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंस बनाए रखें. आमजन एवं समाज के लोगों के सहयोग से ही संक्रमण की चेन को खत्म किया जा सकता है.

Reporter- Bhanu Sharma