
Barmer: सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) की जिम्मेदारी सिर्फ सीमा की मुस्तैदी ही नहीं है. हमारे आसपास रहने वाले आमजन की जरूरत को देखते हुए उनको सहयोग करने और उनसे बेहतरीन समांजस्य बिठाने की भी है.
यह भी पढे़ं- World Environment Day पर NSUI का ‘पौधरोपण अभियान’, बोली- 10 साल तक करेंगे देखभाल
कोविड की वर्तमान हालात को देखते हुए बीएसएफ समूचे देश में हर जगह जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रही है. राशन वितरण, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना, वृक्षारोपण करना और आमजन के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए भी सीमा सुरक्षा बल बेहतरीन कार्य कर रही है, जो कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.
यह भी पढे़ं- Rajasthan में पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी!
सामाजिक सरोकार के तहत कमांडेंट राजपाल सिंह का आमजन की पीड़ा को देखते हुए राशन किट वितरण करना और वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करना स्वागत योग्य कदम है. आने वाले समय में भी बीएसएफ ऐसे कदम उठाती रहेगी. ये लाइनें सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी विनीत कुमार ने 142वीं वाहिनी में आयोजित राशन किट और वृक्ष वितरण समारोह में कहीं.
क्या कहना है सीमा सुरक्षा बल की 142वीं वाहिनी के कमांडेंट राजपाल सिंह का
सीमा सुरक्षा बल की 142वीं वाहिनी के कमांडेंट राजपाल सिंह ने बताया कि जालीपा के आसपास 10 परिवार जिनका कोविड की माहामारी के चलते दिहाड़ी मजदूरी का कार्य ठप्प हो गया था, ऐसे में उनका जीवन-यापन करना मुश्किल हो रहा था. उन्होंने कमांडेंट राजपाल सिंह से राशन की मांग की तो कमांडेंट राजपाल सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए इन परिवारों को 1 महीने का राशन वितरित किया, जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, मिर्ची, हल्दी, धनिया, सेनेटरी पैड, जीरा, आलू, प्याज सहित 1 महीने का राशन वितरण किया गया. इस दौरान बावा अध्यक्ष सुभिता सिंह ने अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आव्हान किया.
मुख्य वन संरक्षक ने की बीएसएफ के कार्यों की सराहना
बाड़मेर दौरे पर आए मुख्य वन संरक्षक एसआरवी मूर्ति ने बीएसएफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीमा पर राष्ट्र रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार और प्रकति के बचाव के लिए किए जा रहे कार्य सरहानीय हैं. मूर्ति ने 142वीं वाहिनी में वृक्षारोपण को देखकर प्रफुल्लित होते हुए आगामी समय मे बीएसएफ के साथ मिलकर हरियाली के लिए सघन वृक्षारोपण में सहयोग करने का आश्वासन दिया.
मरुगूंज संस्थान ने किया स्वागत
बाड़मेर दौरे पर आए मुख्य वन संरक्षक एसआरवीमूर्ति और नवपदस्थापित डीआईजी विनीत कुमार सेक्टर हेडक्वार्टर बाड़मेर का मरुगूंज संस्थान और टीम “थार के वीर” संयोजक रघुवीरसिंह तामलोर और टीम थार के वीर के सदस्य सक्सेस पॉइंट के निदेशक युवराज सिंह राजपुरोहित ने पौधा भेंटकर स्वागत सत्कार किया. वहीं, यूथ ऑइकन आजादसिंह राठौड़ द्वारा थारवासियों के लिए चलाए जा रहे स्वस्थ बाड़मेर – समृद्ध बाड़मेर कार्यक्रम के तहत 142 वी वाहिनी के जवानों के लिए मास्क, सेनेटाइजर और ग्लव्स के 100 किट डीआईजी विनीत कुमार और कमांडेंट राजपालसिंह को भेंट किये. इस दौरान सभी ने मरुगूंज संस्थान के कार्यों की सराहना की.
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान उपवन संरक्षक भादू, सहायक वन संरक्षक दीपक चौधरी, द्वितीय कमान अधिकारी पारसमल जीनगर, डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र पाल, डिप्टी कमांडेंट सामान्य मदन गोयल, पुनीत वधावन सहित अधिकारी और जवान मौजूद रहे.
Reporter- Bhupesh Acharya
