रायपुर: छत्तीसगढ़ में अचानक से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. एक साथ 30 IAS अफसरों का तबादला हुआ है. कई कलेक्टर को फिल्ड से हटाया दिया गया है, और कुछ कलेक्टर को प्रमोट कर मंत्रालय बुलाया गया है. जिसमें टोपेश्वर वर्मा, यशवंत कुमार, सत्यनारायण राठौड़, किरण कौशल, जय प्रकाश मौर्य और शिव अंनत तायल को फील्ड से सीधे मंत्रालय पहुंच गए.
बारात के पहले दूल्हे को पकड़ ले गई पुलिस, कुछ नहीं कर पाए घराती-बाराती
बता दें कि शनिवार की शाम प्रशासनिक फेरबदल की एक लिस्ट सरकार की तरफ से जारी की गई है. कोरिया, कोरबा, जांजगीर, बेमेतरा, बलरामपुर जैसे जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं. दर्जनों विभाग के सचिव और संचालकों को हटाकर नए अफसरों को बैठा दिया गया है.

जानिए किस को कहा मिली जिम्मेदारी
– सौरभ कुमार रायपुर कलेक्टर बनाये गए. वहीं रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन नए डीपीआर और सीएम के विशेष सचिव बनाये गए.
– टोपेश्वर वर्मा- राजनांदगांव कलेक्टर से सचिव परिवहन विभाग, आयुक्त परिवहन, आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की जिम्मेदारी
– एस. भारतीदासन कलेक्टर रायपुर से विशेष सचिव मुख्यमंत्री, विशेष सचिव कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध पालन, गोठना का स्वतंत्र प्रभार) नोडल अधिकारी, आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क (पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद).
– हिमशिखर गुप्ता विशेष सचिव सहकारित, अतिरिक्त प्रभार पंजीयक सहकारी संस्थाएं तथा पंजीयक फर्म एंव संस्थाएं, प्रबंध संचालक राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, को केवल पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं तथा प्रबंधक राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए प्रबंध संचालक राज्य सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
– यशवंत कुमार कलेक्टर जांजगीर-चांपा से संचालक कृषि व प्रबंधक संचालक पर्यटन बोर्ड व गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला.
– सत्यनारायण राठौर कलेक्टर कोरिया से पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं व मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का अतिरिक्त प्रभार.
– श्याम लाल धावड़े को कलेक्टर बलरामपुर
– किरण कौशल कलेक्टर कोरबा- संचालक खाद्य, नागरिक आपर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ का अतिरिक्त प्रभार.
– समीर विश्नोई को आयुक्त वाणिज्य कर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
– जय प्रकाश मौर्या- कलेक्टर धमतरी से भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक राज्य खनिज विकास निगम व ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा.
– रानू साहू आयुक्त वाणिज्यिकर से कलेक्टर कोरबा.
– भोसकर विलास संदिपान प्रबंध संचालक राज्य सड़क विकास निगम से कलेक्टर बेमेतरा.
– जितेंद्र कुमार शुक्ला संचालक लोक शिक्षण से कलेक्टर जांजगीर-चांपा।
– शिव अनंत तायल कलेक्टर बेमेतरा से संयुक्त सचिव कृषि विभाग प्रबंधक संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड।
– तारण प्रकाश सिन्हा संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री आयुक्त जनसंपर्क कलेक्टर राजनांदगांव.
– इफ्फत आरा महानिरीक्षक पंजीयक एवं मुद्रांक व अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन को केवल स्वच्छ भारत मिशन के प्रभार से मुक्त किया गया है.
– अजीत वसंत, सीईओ जिला पंचायत राजनांदगांव से कलेक्टर मुंगेली.
– इंद्रजीत एस चंद्रवाल सीईओ जिला पंचायत बस्तर से कलेक्टर बलरामपुर-रामानुगंज
– पीएस धु्रव कुलसचिव इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग.
– ऋचा प्रकाश चौधरी- अपर कलेक्टर दुर्ग से सीईओ जिला पंचायत बस्तर
– कुलदीप शर्मा अतिरिक्त सीईओ नवा रायपुर से आयुक्त नगर निगम कोरबा.
– एस. जयवर्धन आयुक्त नगर निगम कोरबा से आयुक्त नगर निगम रायगढ़
– प्रभात मलिक संचालक संस्थागत वित्त से आयुक्त नगर निगम रायपुर
– नुपूर राशि पन्न अपर कलेक्टर बिलासपुर से अपर कलेक्टर दुर्ग
– प्रियंका ऋषि महोबिया अपर कलेक्टर कोरबा से सीईओ जिला पंचायत धमतरी.
– चंद्रकात वर्मा सीईओ जिला पंचायत गरियाबंद अतिरिक्त सीईओ स्मार्ट सिटी.
– मयंक चतुर्वेदी सीईओ जिला पंचायत धमतरी से सीईओ जिला पंचायत रायपुर.
पुलिस विभाग में प्रमोशन
डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस मुख्यालय से एएसआई से एसआई पद के लिये प्रमोट किए गए अफसरों की लिस्ट जारी की गई. छत्तीसगढ़ पुलिस की राज्य भर की युनिट्स में पदस्थ 106 एएसआई को पदोन्नत कर एसआई बनाया गया है.
