News in Brief

प्रयागराज: बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अतीक अहमद के भाई गैंगस्टर और पूर्व विधायक अशरफ के खिलाफ प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. अब गैंगस्टर खालिद अजीम उर्फ अशरफ की 25 करोड़ की संपत्ति की कुर्क की जा चुकी है. बताया जा रहा है कि धूमनगंज थाना पुलिस ने कसारी-मसारी में 5 बीघे में 12 भूखंडों को कुर्क किया और इसके बाद नोटिस बोर्ड लगा दिया. बता दें, इससे पहले भी अशरफ और अतीक की करोड़ों की संपत्ति कुर्क हो चुकी है.

रसोई गैस की नहीं होती अपनी कोई महक, इसमें ऐसा क्या मिलाया जाता है जो बदबू करती है?

दिसंबर में आया था कुर्की का ऑर्डर
जानकारी के मुताबिक, धूमनगंज थानाध्यक्ष को कुर्क की गई जमीनों का प्रशासक बनाया गया है. अब इन जमीनों पर अवैध कब्जा करने के मामले में कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश 2020 के दिसंबर में आए थे, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज अनुपम शर्मा के नेतृत्व में यह एक्शन लिया गया है. 

जानते हैं एरोप्लेन में ज्यादातर स्टाफ फीमेल ही क्यों होता है? ग्लैमर नहीं, बल्कि और भी हैं बड़ी वजहें

बरेली जेल में है अशरफ
गौरतलब है कि अशरफ एक लाख रुपये का इनामी था, जिसे को क्राइम ब्रांच ने धूमनगंज से गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह बरेली जेल में कैद है और उसपर दर्ज गैंगस्टर के केसेस की जांच जारी है. जांच के ही दौरान, कुछ महीना पहले पुलिस ने अशरफ की संपत्तियों को जब्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी थी और उन्हें अनुमति भी मिल गई थी.

जहर एक्सपायर होने पर कम असरदार होता है या और ज्यादा जहरीला? यहां मिलेगा जवाब

राजस्व टीम ने का संपत्तियों की पहचान
इसके बाद राजस्व टीम की मदद से कसारी-मसारी इलाके में संपत्तियों की पहचान की गई. पता चला कि 3 बड़े प्लॉट में 12 खसरा संख्या अशरफ के नाम पर खरीदी गई थी. शनिवार रात ये संपत्तियां पुलिस ने अपने कब्जे में लीं. साथ ही, डीएम के नाम से बोर्ड भी लगा दिया गया.

WATCH LIVE TV