
अरुण प्रताप सिंह\फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा विभाग में घपलों और घोटालों का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला लॉकडाउन के दौरान एक फर्जी मृतक आश्रित की नियुक्ति का सामने आया है. एक अविवाहित प्रधानाचार्य की कथित पत्नी को न केवल नौकरी दे दी, बल्कि शिकायत करने पर मृतक के भाई को कार्यालय में बंद कर धमकाया भी गया. इस संबंध में शासन में शिकायत किए जाने पर अब मामले की जांच शुरू हो गई है.सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक कानपुर ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्रावली सहित 17 जून को अपने कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं.
क्या है मामला?
विकास खंड राजेपुर के ग्राम महोलिया के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक काशिफ खान की मृत्यु विगत सात जनवरी को हुई थी. वो अविवाहित थे. उनकी सेवा पुस्तिका में भी इस तथ्य का स्पष्ट रूप से उल्लेख है. इसके बावजूद एक युवती को कथित रूप से काशिफ की पत्नी बताकर मृतक आश्रित के तौर पर नियुक्ति कर दी गई और उसे योगदान भी करा दिया गया.
बागपत: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की निर्मम हत्या, ईंटों से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट
फर्जी निकाहनामे पर दे दी नियुक्ति पत्र
मामले में काशिफ के भाई अच्छे खां की ओर से बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह को भेजे शिकायती पत्र के अनुसार साजिश के तौर पर एक युवती राहिमीन खानम को फर्जी निकाहनामे व मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू और अधिकारियों ने मृतक आश्रित के तौर पर लॉकडाउन के दौरान ही नियुक्ति पत्र देकर योगदान भी करा लिया, जबकि उनके द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र व निकाहनामा के फर्जी होने के प्रमाण के अलावा अपने मृतक भाई काशिफ खान की ई-सर्विस बुक भी प्रस्तुत की गई.
फिरोजाबाद: दो बेटियों ने की मां की हत्या, इसके बाद जो हुआ उसे पढ़कर हो जाएंगे हैरान
शिकायत करने गए भाई को दी गई धमकी
धर्मगुरू का हलफनामा भी संलग्न किया गया. शिकायत के अनुसार, जब अच्छे खां मामले की शिकायत करने बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचे तो संबंधित पटल सहायक व बीएसए लालजी यादव ने उन्हें कार्यालय में बंद कर उनसे अभद्रता की और महिला की ओर से मुकदमा लिखवाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी गई.
VIRAL VIDEO: देखें कैसे डॉगी ने मजबूत इच्छाशक्ति से असंभव को किया संभव
मामले की जांच हुई शुरू
बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर अब मामले की जांच शुरू हो गई है. इस संबंध में एडी बेसिक केसी भारती की ओर से बेसिक शिक्षाधिकारी को नोटिस जारी किया गया है. इसमें कहा गया कि मामले में 17 जून को सुनवाई की जाएगी. इस दौरान बेसिक शिक्षाधिकारी को राहिमीन खानम की नियुक्ति की मूल पत्रावली सहित उनके समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है. राहिमीन खानम को भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहने को कहा गया है.
वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में एडी बेसिक को जांच दी गई है लेकिन हम भी अपने स्तर से एक 3 सदस्य टीम बनाकर जांच कराने का काम शुरू कर रहे हैं.
Funny Video: गांव के इस लड़के ने किया ऐसा डांस, चारों ओर हो रही चर्चा
WATCH LIVE TV
