
Ranchi: बिरसा जैविक उद्यान को इनदिनों लगता है कि किसी की नजर लग गई हो. एक दिन पूर्व जहां शिवा नामक बाघ की मौत हो गई थी वहीं, शनिवार को मदारी नामक भालू की मौत हो गई. बिरसा जैविक उद्यान में हुई मौत से सभी स्तब्ध है. क्योंकि मदारी रोज योगा करती थी और काफी सुलझी हुई थी.
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि ‘मदारी भालू को छोटू भालू के साथ ब्रीडिंग सेल में रखा गया था. जहां दोनों में झड़प हो गई और नर भालू छोटू ने मादा भालू मदारी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मादा भालू मदारी की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने के साथ ही सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही मदारी भालू की मौत हो गई थी. वहीं दोनों भालू के बीच हुई मारपीट के दौरान नर भालू भी घायल हुआ है जिसके इलाज के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं.’
ये भी पढ़ें- Ranchi: Zoo में दस वर्षीय बाघ ‘शिवा’ ने तोड़ा दम, कोरोना की जताई जा रही आशंका
बता दें कि एक दिन पहले ही बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में शिवा नाम के बाघ की मौत हुई थी और जैविक उद्यान इसे देखते हुए अलर्ट मोड़ में था. लेकिन इसी बीच भालू की मौत से प्रबंधन पर कई सवाल उठ रहे है. शिवा की मौत बीमारी की वजह से हुई थी उसकी किडनी में इंफेक्शन पाया गया था, साथ ही वह बुखार से भी पीड़ित था.
उसकी बीमारी को देखते हुए उसका रैपिड एंटीजेन टेस्ट भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट तो निगेटिव आई थी लेकिन फिर भी संदेहों पर पूरी तरह सेलगाम लगाने को लेकर RT-PCR टेस्ट के लिए सैम्पल बरेली भेजा गया था.
इधर, इसके अलावा 11 अन्य जानवरों का भी RT-PCR टेस्ट के लैस्वाब लेकर बरेली भेजा गया है.
(इनपुट- अभिषेक भगत)
