News in Brief

नई दिल्ली: सेहद और स्वाद दोनों के लिए प्याज बेहद फायदेमंद है. यूं तो प्याज का उपयोग तो हर घर में किया जाता है. फिर चाहें बात सब्जी में तड़के की हो या फिर गरमा-गरम पकौड़ों की. लेकिन इन सब के बीच जो सबसे ज्यादा परेशान करता है वह है इसका रस. इसे छीलते-काटते समय आंखों से आंसू आ जाना. लेकिन इसके बावजूद हम प्याज के स्वाद से दूरी नहीं बना पाते हैं. 

आपने कभी सोचा है कि प्याज में ऐसी कौन सी चीज होती है जो आंखों से आंसू निकाल देती है. ना चाहकर पर रुला देने वाले प्याज में ऐसा कौन सा तत्व होता है जिसकी वजह से ऐसा होता है. तो आइए जानते हैं उनके बारे में… 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्याज में साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड नामक केमिकल पाया जाता है. प्याज छीलते या काटते समय यह निकलकर आंखों की लेक्राइमल ग्लैंड पर असर डालता है जिसके कारण आंसू निकलते हैं. पहले इसके पीछे एलीनेस नाम के एंजाइम को कारण जाता था लेकिन अब दावे के मुताबिक प्याज में लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस नाम का नया एंजाइम पाया गया है. जिसकी वजह से आंखों में जलन होने लगती है और आंसू आने लगते हैं. 

बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक 
आंखों में जलन या आंसू ना आएं इसके लिए साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड को ठंडा करना होगा जिससे की वह काटने के दौरान हवा में रीलिज ना हो और आंखों के संपर्क में ना आए. इसके लिए ये उपाय कारगर साबित हो सकते हैं. 

ठंडे पानी में डालें
प्याज को काटने से पहले उसे छीलकर ठंडे पानी में डाल दें. इससे प्याज का रासायनिक तत्व साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड ठंडा हो जाएगा और प्याज हवा में जाएगा. जिसकी वजह से आंखों में जलन नहीं होगी.

पंखा बंद करे दें
जब आप प्याज काट रहे हों तो उस टाइम फैन को बंद कर लें इससे गैस हवा में रीलिज होकर आपके आंखों तक नहीं आएगी.

WATCH LIVE TV