News in Brief

Jaipur: जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त और बीजेपी पार्षदों के बीच हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इसी मामले को लेकर भाजपा मुख्यालय में अहम बैठक हुई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मौजूदगी में हुई इस बैठक में मेयर सौम्या गुर्जर और डिप्टी मेयर पुनीत करनावट शामिल हुए.

इसके अलावा बैठक में सांसद रामचरण बौहरा, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी मौजूद रहे. लेकिन बीजेपी के अन्य विधायक इस बैठक से दूर रहे. करीब डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद बीजेपी नेता मीडिया को इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आए.

ये भी पढ़ें-खाचरियावास की BVG कंपनी को दो टूक, कहा-निगम को लड़ाई का अखाड़ा ना बनाएं

हालांकि, सूत्रों के अनुसार भाजपा इस मामले में कानूनी रूप से आर-पार की लड़ाई लड़ेगी, जिसकी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी को सौंपी गई है. बैठक के बाद मेयर सौम्या गुर्जर ओर डिप्टी मेयर अरुण चतुर्वेदी की कार में बैठकर भाजपा मुख्यालय से रवाना हो गए.

गौरतलब है कि 2 दिन पहले ग्रेटर निगम में आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह और बीजेपी पार्षदों में तकरार हुई थी. इसके बाद आयुक्त ने बीजेपी पार्षदों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. वहीं, डीएलबी स्तर पर भी पार्षदों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजे गए हैं.

ये भी पढ़ें-Jaipur शहर में जमा हुआ 6 हजार मीट्रिक टन कचरा, BVG की हड़ताल के कारण लगे बड़े ढेर