News in Brief

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के दो अलग-अलग इलाकों से दो युवकों द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. इन दोनों ही मामलों में युवकों की शराब की लत के कारण उनकी पत्नियों ने छोड़ दिया था और अपने मायके चली गईं थी. पत्नियों के वापस न लौटने पर इन युवकों ने सुसाइड कर ली.

स्वतंत्र देव सिंह ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना बोले- सैफई खानदान के कारनामे नहीं भूली जनता

पत्नियों के ससुराल वापस न आने से नाराज पतियों ने जान दे दी

बताया जा रहा है कि ये युवक शराब की लत के शिकार थे, जिसके चलते इनकी पत्नियों ने इनको छोड़ दिया. इन युवकों ने अपनी पत्नियों को बुलाने के लिए काफी कोशिशें की. कई बार बुलाने के बाद वो नहीं लौटीं तो इस बात से आहत होकर इन दोनों युवकों ने आत्महत्या कर ली. ये दोनों ही घटनाएं अलग-अलग इलाके की है.

पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के रिश्तेदारों की गुंडई, निजी रंजिश में डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पहला घटना
शराब की लत की वजह से पत्नी चली गई थी मायके
पहले मामले में कानपुर में कल्याणपुर मसवानपुर के रहने वाले कमल ने शनिवार देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. खबरों की मानें तो 2018 में कमल की शादी हुई थी. कमल शराब पीता था जिसकी वजह से शादी के छह महीने बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई. पत्नी के मायके से ससुराल न लौटने के कारण युवक ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर जान दे दी. देर रात उसने अपने कमरे के टीनशेड में लगे बांस से फांसी लगा ली.

दूसरी घटना
नहीं मान रही थी पत्नी तो दे दी जान
दूसरे इलाके में इसी तरह एक युवक ने मौत को गले लगा लिया. दूसरी घटना में नौबस्ता के गोपाल नगर के रहने वाले नेह प्रकाश शुक्ला ने शनिवार शाम पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली. यह भी शराब का लती था. इसके परिवार में पत्नी और तीन साल की बेटी है. एक महीने पहले सास की मौत होने के चलते पत्नी अपने मायके चली गई थी. शराब की लत की वजह से वह घर नहीं लौटी. युवक ने पत्नी को मनाकर लाने की कोशिश की पर वो नहीं आई तो इससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी.

बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा में सेंध, गिनती के दौरान कैदी लापता, मुख्तार अंसारी की सुरक्षा पर उठे सवाल

WATCH LIVE TV