News in Brief

Kaimur: कैमूर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. वाराणसी से गया की तरफ जा रही कार पर गिट्टी लदा ट्रक दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा के पास NH 2 पर चलते कार पर गिर गया. इससे कार में ही दबकर कार सवार पति-पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई और एक छोटी बच्ची को हल्की खरोच आई है. वह इस घटना के बाद काफी सदमे में है.

ये भी पढ़ेंः ‘यास’ चक्रवात के बाद हुई बारिश से जलमग्न हुई निरंजना नदी, लापरवाही बरत रहे अधिकारी

दरअसल एक कार वाराणसी की तरफ से nh2 के रास्ते मोहनिया की तरफ आ रही थी. वहीं, गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर चलती कार के ऊपर ही जा गीरा. वहां आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पहुंचकर पुलिस और एनएचआई को फोन किया. साथ ही गांव वाले पानी के छींटे मारकर कार में फंसे लोगों को होश में लाने का प्रयास कर रहे थे. कार में एक आदमी, एक औरत, छह साल का एक लड़का और आठ साल की एक लड़की सवार थी. 

इधर, आदमी के पास से मिले पर्स से एक आई कार्ड मिला है. इसमें प्रथम दृष्टया फौजी होने की बात सामने आ रही है और इस पर गया का पता लिखा हुआ था. 15 मिनट बाद पहुंची एनएचआई और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. गिट्टी लदे ट्रक को कार से हटाया गया और कार में फंसे एक बच्ची को बचाया गया. इसका नाम श्रेया कुमारी है उम्र 8 साल है. लेकिन वह घटना से डर गई है और कुछ भी बता नहीं पा रही है. बाकी छोटा बच्चा, औरत और आदमी तीनों की घटना में मौत हो चुकी है. 

ये भी पढ़ेंः Kaimur: बारात की द्वार पूजा के दौरान हुई फायरिंग, शहबाला को लगी गोली

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘हम मुगलसराय से दिल्ली जा रहे थे तभी एक कार पार कर रहा था और गिट्टी लदा ट्रक उसके ऊपर जा गीरा. इसके बाद आसपास के लोग जुटे गए और पानी का छींटा मार कर लोगों को बचाने का प्रयास किया गया.’  वहीं, दुर्गावती पीएचसी के डॉक्टर ने कहा, ‘एक बच्चा सहित एक लेडीज और एक जेंट्स की कुल 3 लोगों की मौत हो चुकी है.’

(इनपुट-मुकुल जायसवाल)