News in Brief

नई दिल्ली: अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है. भारतीय रेलवे ने कई ऐसी ट्रेनों को वापस से शुरू कर दिया है, जिसे कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया था. वहीं, अब यूपी में लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है.  

हफ्ते में 5 दिन चलेगी लखनऊ-आगरा इंटरसिटी
यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने आज से लखनऊ-आगरा इंटरसिटी सुपरफास्ट को बहाल कर दिया है. ट्रेन नंबर 02179\02180  इंटरसिटी सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) चलेगी. 

आज से अनलॉक हुआ नोएडा-ग्रेटर नोएडा, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

मुबई जाने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़े
अब घर आए प्रवासी मजदूर काम के लिए दूसरे राज्यों के लिए प्रस्थान करने लगे हैं. ऐसे में रेलवे ने मुंबई जाने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं. ट्रेन नंबर 09035 मुंबई  सेंट्रल से मंडुवाडीह 8 व 11 जून को, ट्रेन नंबर 09036 मंडुवाडीह-दादर 10 और 13 जून को,  ट्रेन नंबर 09124 गाजीपुर से बलसाड़ नौ जून को, ट्रेन नंबर 09099 बांद्रा टर्मिनस से मऊ आठ जून को और ट्रेन नंबर 09100 मऊ से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 10 जून को अतिरिक्त फेरों के साथ चलेगी. 

VIRAL VIDEO: भारत के इस राज्य में देखा गया दुनिया का सबसे लंबा कोबरा! पहली बार आया नजर

गोरखपुर से दिल्ली के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने गोरखपुर-आनंदविहार टर्मिनस-गोरखपुर होगी. इन ट्रेनों का नंबर  05195/05196 है. यह ट्रेन भी सप्ताह में दो दिन चलेगी. ट्रेन नबर 05195 गोरखपुर से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी. इसे आज से  से 28 जून तक चलाया जाएगा. ट्रेन नंबर 05196 आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. इसे 08-06-2021 से 29-06-2021 तक चलाया जाएगा.

VIDEO: काफी शातिर है यह कछुआ,पहले मछली को देता है लालच, फिर यूं बना लेता है शिकार

WATCH LIVE TV