
Sheikhpura: बच्ची के पिलर के गड्ढे में गिरने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई है. वहीं, बच्ची को बचाने के लिए गांव के लोग एक जुट हो गए. बच्ची को बचाने के लिए ग्रामीण पिलर के गढ्ढे के बगल में गड्ढे करना शुरू किया.
ये भी पढ़ेंः शेखपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विदेशी शराब के साथ 6 शराब तस्कर गिरफ्तार
ग्रामीण की महज चार घंटे की कड़ी मेहनत रंग लाई और सूझबूझ ने बच्ची को जीवनदान दिया. ग्रामीणों ने कहा कि ’10 फुट के पिलर के गड्ढे के आस-पास बच्ची खेल रही थी और खेलने के दौरान ढ़ाई साल की बच्ची गड्ढे में जा गिरी.’
इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गड्ढे के बगल में ही 4 घंटे में गड्ढा खोल दिया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला दिया.बच्ची के गढ्ढे से बाहर निकलते ही गांव में खुशी का माहौल है.
ये भी पढ़ेंः कैमूर में दर्दनाक हादसा, गिट्टी लदा ट्रक कार पर पलटने से एक ही परिवार में 3 लोगों की मौत
वहीं, बच्ची की पहचान कुरौनी गांव निवासी साधु पंडित के पोती के रूप में की गई है. गड्ढे में गिरने से बच्ची काफी डर गई और काफी रो रही थी. साथ ही बच्ची की मां ने बच्ची को खूब समझाया और बच्ची को शांत किया. वहीं, बच्ची ने गर्मी लगने की बात कही तो गढ्ढे के पास पंखा भी लगाया गया.
(इनपुट-रोहित)
