News in Brief

Jaipur : राजस्थान में कोरोना के घटने ग्राफ के बाद अब सरकार अनलॉक 2 (Unlock 2) की गाइडलाइन आज जारी कर सकती है और कल यानि 8 जून से अनलॉक 2 के तहत कुछ ज्यादा राहत और रियायत दी जा सकती है. इसे लेकर कल गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. इस बैठक में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) और मॉडिफाइड लॉकडाउन (Modified Lockdown) पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें : 46 दिन बाद कल से खुलेंगे स्कूल, पर नहीं बजेगी विद्यालय की घंटी, जानिए क्यों

कई मंत्रियों ने रोजी-रोटी के संतुलन के लिए रियायत बढ़ाने के सुझाव दिए. जिसके बाद आज गृह विभाग आज विस्तृत गाइडलाइन (Rajasthan Guideline) जारी करेगा. नई गाइडलाइन (Rajasthan Unlock Guideline) में सरकार छूट का दायरा बढ़ा सकती है. बाजार खोलने के वक्त में बदलाव के साथ समय भी बढ़ाया जा सकता है. दुकान खोलने का वक्त सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा सकता है. 

वहीं, दूसरी ओर 10 जून से शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू किया जा सकता है. रोडवेज, निजी बसों को शर्तों के साथ शुरू करने की परमिशन दी जा सकती है. विवाह समारोह, बारात निकासी, प्रीतिभोज, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक समारोह पर पाबंदी अभी लागू रखी जा सकती है. मेलों, जुलूस पर भी पाबंदी बरकरार रखी जा सकती है.

सिनेमा हॉल, थिएटर, स्विमिंग पूल, जिम, मनोरंजन पार्क, खेल मैदान अभी बंद रखे जा सकते हैं. मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोलने पर भी सरकार रोक बरकरार रख सकती है. शैक्षणिक, कोचिंग संस्थाएं और लाइब्रेरी पर भी रोक जारी रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-अनलॉक टू की तैयारी में Rajasthan सरकार, जानें क्या मिलेगी छूट, कहां रोक रहेगी बरकरार