
सैयद/रामपुर: अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि कोरोना माहामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के मन में सरकार को लेकर पैदा हुए असंतोष को खत्म किया जा सके. इसी को लेकर सेवा ही संगठन अभियान के तहत बीजेपी नेता कोरोना पीड़ितों के घर जाकर उनका हाल चाल जान रहे हैं.
इसी क्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को बरेली से रामपुर पहुंचे. स्वतंत्र देव कोरोना की दूसरी लहर के शिकार हुए भाजपा पार्षदों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दे रहे हैं.
इन लोगों के घर पर गए प्रदेश अध्यक्ष
आज जिन लोगों के घर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे, उनमें बीजेपी जिला मंत्री रहे स्वर्गीय कपिल गुप्ता ओर ग्रामीण मंडल के स्वर्गीय महामंत्री बाबूराम सैनी के नाम शामिल हैं. मिलक बीजेपी विधायक राजबाला के घर जाकर प्रदेश अध्यक्ष ने उनके ससुर की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की.
अब स्पीड पोस्ट से गंगा में कराएं अस्थियों का विसर्जन, वेबकास्ट से LIVE देख सकेंगे परिजन
दुख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी है बीजेपी
इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, जिनको ईश्वर ने अपने चरणों मे ले लिया है, उनके परिवारों को दुख संवेदना व्यक्त करने के लिए पार्टी ने निर्णय लिया है. बहुत से परिवार हैं जिनके बच्चों के ऊपर से ही माता पिता का हाथ उठ गया है. संगठन के जिला अध्यक्ष ऐसे सभी लोगों के घर जाकर थोड़ा दुख संवेदना व्यक्त करें.
सेवा ही संगठन अभियान
बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों कोरोना पीड़ितों के घरों पर जाकर उनका हाल चाल जान रहे हैं. पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराने में सहयोग कर रहे हैं. जिलों में टीम गठित करके टीकाकरण अभियान को गति देने के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं. राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के निर्देश पर तैयार कार्ययोजना को सफल बनाने की कमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल को दी गई है.
यूपी की सहकारी चीनी मिलों में निकली भर्तियां, अभ्यर्थी 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
स्वतंत्र देव और सुनील बंसल को कमान
सेवा ही संगठन अभियान के अगले चरण में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह स्वयं कोरोना पीड़ित कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर उनकी पीड़ा सुन रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने बरेली में पूर्व विधायक स्व. केसर सिंह गंगवार के आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी.
दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय संगठन को कसना शुरू कर दिया है. सोमवार को गोरखपुर क्षेत्र की बैठक लेने के लिए बंसल गोरखपुर पंहुच गए हैं.
प्राथमिक-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का गोद लेकर बनाया जाएगा सक्षम
सेवा ही संगठन अभियान के तहत करीब 900 PHC-CHC को गोद लेकर उनमें सुधार किए जाने की प्लानिंग भी पार्टी की तरफ से की जा रही है. विधायकों, सांसदों, पार्षदों से इन्हें गोद लेने को कहा जा रहा है. बीजेपी के संगठन अभियान में लगभग 900 प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का गोद लेकर उनको सक्षम बनाया जाएगा.
दिसंबर तक शुरू हो जाएगा योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘फिल्म सिटी’ निर्माण का काम, जानिए क्या होगा खास
WATCH LIVE TV
