News in Brief

महासमुंदः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से कार चोरी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है. खास बात यह है कि यह गिरोह एक खास तरह की कार चोरी करता था. जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूरे मामले की जानकारी ली. 

मारुति ईको कार की करते थे चोरी 
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह मारुति ईको कैर का चोरी करते थे. दरअसल, पीछे का कारण यह था कि मारुति ईको कार में डस्ट(पैलेडियम) निकलता था है. जिसके लिए यह चोर मारुति ईको कार की चोरी करते थे. पकड़े गए चोरों के पास से 20 किलो डस्ट(पैलेडियम) भी जब्त किया है. जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है. महासमुंद पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. 

इतने वाहनों की चोरी 
पुलिस ने बताया कि अब तक यह गिरोह 30 से 35 वाहनों की चोरी कर चुका है. वाहन के सायलेंसर से डस्ट (पैलेडियम) निकालकर बेचा करते थे. पुलिस ने बताया कि डस्ट(पैलेडियम) ज्यादा पाए जाने की वजह से यह चोर मारुति ईको कार पर ही नजर रखते थे. चोर अलग-अलग तरीको से इस कार की चोरी करते थे. वह इस कार की बुकिंग करके और वाहन का सायलेंसर निकालकर उसके अंदर से डस्ट(पैलेडियम) निकाल लिया करते थे

सोने में मिलाया जाता है डस्ट(पैलेडियम)
इस बेशकीमती धातू का उपयोग गोल्ड में मिलावट करने में किया जाता है. इसके अलावा अन्य और भी महंगे कामों में भी इस धातू का प्रयोग किया जाता है. आपको बता दें कि ये धातू लगभग सभी वाहन के सायलेंसर में डाला जाता है. लेकिन किसी में इसका कम इस्तेमाल किया जाता है तो किसी में ज्यादा, मारुति ईको कार में इसकी मात्रा ज्यादा होती है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि सायलेंसर में से स्मूथ आवाज आए. 

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इस गिरोह को पकड़ा गया है. पूछताछ में इन आरोपियों नें बताया है कि इसकी जानकारी इन्हें यूट्यूब से मिली थी. ये अबतक की चोरी के मामले में सबसे अलग तरह की चोरी का मामला है. पकड़े गये आरोपियों में महासमुंद निवासी गोविंद सिंह इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंट है. बाकि के आरोपी यूपी के है. फिलहाल पुलिस इस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः कर्जदार भूपेश सरकार! प्राइवेट स्कूलों को नहीं दिए 10 हजार करोड़ रुपए, यहां जानें पूरा मामला

WATCH LIVE TV