
Jaipur : कोरोना के बाद ब्लैक फंगस (Black Fungus) का कहर भी लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में अभी तक ब्लैक फंगस के 2 हजार से अधिक केस आ चूके हैं. इस बीमारी में कई बार सर्जरी और दवाएं कारगर नहीं होती.
ये भी पढ़ें-अनलॉक टू की तैयारी में Rajasthan सरकार, जानें क्या मिलेगी छूट, कहां रोक रहेगी बरकरार
न्यूरोसर्जन डॉ. कमल गोयल ने अलग-अलग जर्नल के हवाले से दावा किया है कि मरीज को एंटी फंगल के साथ लहसुन (Garlic) खिलाया जाए तो फंगल जर्मिनेशन कम हो सकता है. उन्होंने वाइट फंगस के कोमा में पहुंचे दो मरीजों को यह ट्रीटमेंट दिया और अच्छे परिणाम सामने आये. डॉक्टर कमल गोयल ने बताया कोविड के बाद मरीज कोमा में चला गया था. मरीज के सर्जरी की और लाइपोसोमाल की बजाय एम्फोटेरिसिन-बी सिंपल इंजेक्शन के साथ दिन में 3 बार लहसुन खिलाया.
कई बार लाइपोसोमाल दिन में 8 बार देने के बाद भी कारगर नहीं होता. उन्होंने बताया ब्लैक, वाइट और येलो फंगस का बड़ा कारण कमजोर इम्यूनिटी है. कोविड से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. नाक के जरिये यह आंख और दांत में जाता है. जिससे परेशानियां बढ़ जाती है. ऐसे में मरीज के सर्जरी के बाद इंजेक्शन के साथ 3 बार लहसुन खिलाया. इसके बाद मरीज के इंफेक्शन रुका और मरीज से अच्छे परिणाम सामने आये.
यह भी पढ़ें : 46 दिन बाद कल से खुलेंगे स्कूल, पर नहीं बजेगी विद्यालय की घंटी, जानिए क्यों
