News in Brief

Bokaro: बिजली की नियमित आपूर्ति की मांग को लेकर बोकारो विधायक और झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण धरने पर बैठ गए हैं. 

बता दें कि बोकारो के चास उपनगर में लगातार बिजली कि आख मिचौली से जहां आम लोग परेशान है, वहीं बिजली कि नियमित आपूर्ति कि मांग को लेकर बोकारो विधायक और झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक बीरंची नारायण एकट बोकारो डीसी कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरने पर बैठ गए हैं.

बोकारो शहर समेत कस्बाई इलाकों में अनियमित विद्युत आपूर्ति एवं जिले की विभिन्न तीन जगहों पर बनकर तैयार हुए विद्युत सबग्रिडो को चालू करने की मांग को लेकर बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण आज उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए हैं.

विधायक ने कहा कि ‘राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. विद्युत ग्रीड बनकर तैयार है लेकिन सीएम इसे चालू कराने की दिशा में पहल नहीं कर रहे हैं, जबकि उमस भरी गर्मी से जनता तबाह हो रही हैं.’

ये भी पढ़ें- झारखंड: HC ने 6th JPSC Result किया रद्द, 8 हफ्ते के अंदर दोबारा मेरिट लिस्ट जारी करने का दिया निर्देश

उन्होंने कहा कि ‘मैं जनप्रतिनिधि हूं, मेरे लिए शर्म की बात है कि मैं समस्याओं से निजात दिलाने में इस सरकार की वजह से सक्षम नहीं हूं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शीघ्र इसे चालू कराते हुए शहर समेत गांवों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें. जनता टैक्स देती हैं, सरकार कहां से बिजली देगी यह जनता का विषय नहीं है. सरकार इसपर गंभीर नहीं है.’

इधर, चास एसडीएम शशिप्रकाश सिंह ने विधायक से मिलकर कहा कि ‘मामले का समाधान करने की कोशिश जारी है. शीघ्र ही सब स्टेशनों को चालू किया जाएगा.’ 

उन्होंने कहा कि ‘बोकारो में 60 मेगावाट बिजली की जरूरत है लेकिन डीवीसी समेत अन्य सोर्स से महज 40 मेगावाट बिजली बोकारो को मिल रही हैं, जिसके कारण संकट उत्पन्न हो गया है.’ 

वहीं, इसपर विधायक ने कहा कि ‘सरकार को समस्या का निराकरण करना है, जनता पैसा देती हैं तो उसे सुविधाएं मुहैया करानी होगी.’ उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर नहीं है.

(इनपुट- मृत्युंजय मिश्रा)