News in Brief

Aurangabad: कहते हैं अगर आपके अंदर कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति हो, तो हालात जैसे भी हो, सफलता आपके कदम जरूर चूमती है. रविवार देर शाम बीपीएससी ने जब 64वीं परीक्षा का परिणाम जारी किया तो कुछ ऐसा ही हुआ. औरंगाबाद के वीरेंद्र के साथ जिन्होंने अंडे बेचकर अपनी BPSC परीक्षा की तैयारी की अब उन्हें राज्य के प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता भी मिली है.

वीरेंद्र के अच्छे नहीं थे हालात

औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के हाथी खाप के रहने वाले वीरेंद्र के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है. लिहाजा फुटपाथ पर अंडे बेचकर गुजारा करते थे लेकिन उन्होंने पहले ही कुछ कर गुजरने की ठान ली थी.

ये भी पढ़ें- BPSC 64th Result: SDPO Arya Raj बनी टॉपर, कहा-बिहार अभी लड़कियों की शिक्षा में पीछे

यही वजह है कि वह अंडे बेचने के साथ वो BPSC की तैयारी भी करते थे. उनकी ये मेहनत रंग भी लाई और रविवार को जब BPSC का रिजल्ट आया, तो उनकी भी किस्मत बदल चुकी थी.
उन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल की थी. अपनी इस सफलता पर वीरेंद्र काफी खुश नजर आए. वीरेंद्र का परिवार भी इससे फूला नहीं समा रहा.

आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर होंगे तैनात

वीरेंद्र को BPSC परीक्षा में 2232 रैंक मिली है, लिहाजा उन्हें प्रखंड पदाधिकारी का पद मिला है. जल्द ही वो इस पद पर सुशोभित होंगे और परिवार के साथ जिले का भी मान बढ़ाएंगे.

(इनपुट- राजेंद्र मालवीय)