
सुशील/सरगुजा: अम्बिकापुर नगर निगम की सरकार ने जलप्रदाय की महत्वकांक्षी अमृत मिशन के पूरा होने के बाद शहर को टैंकर मुक्त करने का सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है. अमृत मिशन से शहर की 6 टंकियों को जोड़ने के बावजूद अभी भी टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है.
पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
अम्बिकापुर शहर के कई क्षेत्रों में अमृत मिशन के तहत पानी की आपूर्ति की जा रही है. लेकिन अभी भी शहर का बड़ा इलाका पेयजल संकट से जूझ रहा है. नगर निगम द्वारा महत्वकांक्षी अमृत मिशन के पूर्ण होने के बाद शहर को टैंकर मुक्त और घर-घर पर्याप्त पानी पहुंचाने की घोषणा की गई थी.
विस्तार का कार्य शेष बचा
हालांकि अभी तक योजना का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है. अभी भी पाइप लाइन विस्तार का कार्य शेष बचा हुआ है. घर-घर कनेक्शन देने और वॉटर मीटर लगाने का काम चल रहा है जिसमें लंबा समय लगने की संभावना है.106 करोड़ की लागत से बनने वाले अमृत मिशन के तहत नवनिर्मित क्षेत्रों को जोड़ने के साथ लंबे समय से पानी की आपूर्ति की जा रही है. लेकिन अभी भी शहर का बड़ा इलाका गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या से जूझ रहा है. कुछ सालों पहले पूर्व नगर निगम में शामिल हुए नए वार्ड में अभी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है. वहीं हाउस कनेक्शन के अभाव में कई घरों तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है.
पानी उपलब्ध कराया जाएगा
इधर जल प्रदाय और एमआईसी सदस्य द्वितेन मिश्रा ने बताया कि समस्याग्रस्त क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है और अमृत मिशन का कार्य पूरा होते ही सभी क्षेत्र में प्राप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा. शहर को टैंकर मुक्त कराया जाएगा. लेकिन यह भी मान रहे है कि पानी की समस्या तो कभी खत्म नहीं होगी. लेकिन उस समस्या को दूर करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा.
वॉटर मीटर लगाने का लक्ष्य
हालांकि अभी भी कई वार्डों में अभी तक पानी उपलब्ध कराने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. सालों से गर्मी के मौसम में इन वार्ड में टैंकर से पानी पहुंचा कर काम चलाया जा रहा है. जल संकट से जूझ रहे वादों में कहीं टंकी का निर्माण पूरा नहीं हुआ है तो कहीं पाइप लाइन का विस्तार से बचा है तो कहीं हाउस कनेक्शन मिलने का इंतजार किया जा रहा है. तो वही अमृत मिशन के तहत शहर के 15061 घरों में हाउस कनेक्शन देने का और 28 हजार घरों में वॉटर मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. लेकिन अभी तक मात्र 7000 घरों में ही कनेक्शन देने का कार्य पूरा हो सका है. इसी तरह 8500 घरों में वाटर मीटर लगाया जा सका है.
काम अधूरा पड़ा
ऐसे कई घरों में वाटर मीटर लगाने की जगह नहीं मिल रही है तो कई घरों में पानी के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया है. जिससे मीटर लगाने में पड़ा परेशानी हो रही है पाइप लाइन विस्तार का कार्य अभी अभी तक अधूरा नहीं वह पाया है. अभी भी 5 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन विस्तार कार्य शेष है. अब देखना होगा कि कब तक सभी वार्डो को टैंकर मुक्त किया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें:अरे वाह! ज्यादा से ज्यादा लोग लगवाएं कोरोना वैक्सीन, SDM ने अपनाया फिल्मी रास्ता
WATCH LIVE TV
