News in Brief

Patna: बिहार बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छठी कक्षा में एडमिशन के लिए रिजल्ट जारी कर दी है. बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी दी है. दरअसल, जमुई में कक्षा 6 (सत्र 2021-2022) में प्रवेश के लिए हुई मुख्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय की इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर मंगलवार से रिजल्ट चेक कर सकेंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि परीक्षाफल को दिनांक 08.06.2021 से समिति के वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर देखा जा सकता है. 

बिहार बोर्ड से मिली सूचना के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के छठी क्लास के लिए यह परीक्षा आयोजिक की गई थी. सत्र 2021-2022 के लिए छात्रों का एडमिशन होना है. 

गौरतलब है कि राज्य के इस प्रतिष्ठित स्कूल में नामांकन के लिए दिनांक 30.01.2021 को मुख्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी. मुख्य प्रवेश परीक्षा में कुल 60 छात्र एवं 60 छात्राएं सफल हुए हैं.