
अमित सोनी/ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कल रात हिंदूवादी नेता और करणी सेना के जिलाध्यक्ष ब्रजेश सनातनी उर्फ बंटू सनातनी पर अपने घर की छत पर टहलते समय गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें बन्टू सनातनी गम्भीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बन्टू सनातनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना सदर कोतवाली अंतर्गत ललितेश्वरी मंदिर के पास की है.
बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा में सेंध, गिनती के दौरान कैदी लापता, मुख्तार अंसारी की सुरक्षा पर उठे सवाल
कुछ महीने पहले हटाई गई थी सुरक्षा
हिंदूवादी नेता ब्रजेश सनातनी उर्फ बंटू सनातनी और उनके परिजनों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पहले भी जान को खतरा होने की आशंका जताते हुये पुलिस को सूचना दी गई थी. लेकिन उन्हें दी गई पुलिस सुरक्षा भी कुछ महीने पहले हटा ली गई. साथ ही जिन लोगों द्वारा उनके उपर गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया उनके खिलाफ भी पुलिस से शिकायत की गई थी फिर भी पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं कि गई.
अयोध्या: सीएम योगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा को लिया गोद, मिलेंगी ये सुविधाएं
छत पर टहलते समय की गई बंटू पर फायरिंग,अस्पताल में भर्ती
कल रात जब बंटू सनातनी अपने घर की छत् पर कुत्ते को टहलाने के लिये गये तभी घर के बगल में खाली पड़े मैदान से कुछ लोगों द्वारा उनके ऊपर फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. गोली चलने की आवाज जब उनके परिजनों ने सुनी तो वो सब छत पर पहुंचे तो देखा कि बन्टू सनातनी खून से लतपथ छत पर पड़े हुये थे. जिसकी सूचना. पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बन्टू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घायल बन्टू सनातनी को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया गया है.
पुलिस कर रही कार्रवाई की बात
बताया जा रहा है कि जेब मे रखे मोबाइल की वजह से उनके सीने में लगी गोली मोबाइल के चलते शरीर के अंदर नही जा सकी. वहीं पुलिस का मानना है कि उनके द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है उनसे, इनका पहले से विवाद चल रहा है. साथ ही विपक्षियों द्वारा बंटू सनातनी के खिलाफ पॉस्को एक्ट का भी मुकद्दमा दर्ज कराया गया था. इस मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है.
कभी देखा है कछुए को इस तरह नहाते हुए नाचते-मटकते! देखिए ‘स्लो जानवर’का मस्ती भरा अंदाज
WATCH LIVE TV
