
लखनऊ: यूपी की योगी सरकार गौतमबुद्ध नगर में वर्ल्ड क्लास की फिल्म सिटी बनाने जा रही है. सरकार ने बकायदा इसका ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आज प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा जिसके बाद ग्लोबल टेंडर कराया जाएगा.
वर्ल्ड की बेस्ट फिल्म सिटी होगी
सरकार का दावा है कि दुनिया के लगभग 40 बड़े देशों के फिल्म सिटी को देखने के बाद यह ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है. यही वजह है कि सरकार कह रही है कि हम वर्ल्ड की बेस्ट फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं जिसमें वह सब कुछ होगा जो एक विश्व स्तरीय फिल्म सिटी में होना चाहिए.
फिल्म सिटी बनाने की कवायद हुई तेज
गौतम बुध नगर में 2000 एकड़ से अधिक इलाके में दुनिया की बेहतरीन फिल्म सिटी बनाने की कवायद तेज हो गई है. शुरुआती दौर में सरकार ने 6500 करोड़ खर्च करने की तैयारी कर ली है. जैसे-जैसे प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा सरकार और भी बजट रिलीज करेगी. सरकार की कोशिश होगी कि यह देश की सबसे सुंदर फिल्म सिटी हो.
ये भी पढ़ें: मौत की मॉकड्रिल, 5 मिनट में पारस अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों की हुई थी मौत, जानें पूरा मामला
इस मॉडल के तहत होगा निर्माण
दरअसल, ग्रेटर नोएडा में बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत बनाया जाएगा. सरकार और निजी डेवलपर मिलकर इसका निर्माण करेंगे. ग्रेटर नोएडा में बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी पहली डीपीआर अमेरिका की कोल्डवेल बैंकर्स रिचर्ड एलिस ने तैयार की थी. अब इसी कंपनी को फाइनल डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. बताया जा रहा है कि फाइनल डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है, जिसे प्राधिकरण को सौंपा जाएगा और उसके बाद सीएम योगी को.
ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी में ये होगा खास
– थ्री डी स्टूडियो
– ओपेन और इंडोर स्टूडियो
– साउंड रिकार्डिंग स्टूडियो
– एडिटिंग स्टूडियो
– एनिमेशन स्टूडियो
– 360 डिग्री पर घूमने वाले सेट
– फिल्म इंस्टीट्यूट- एम्यूजमेंट पार्क
– प्री प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन की आधुनिक सुविधा.
– होटल और गेस्ट हाउस.
CM योगी पहले ही मिल चुके हैं फिल्म जगत के सितारों से
योगी सरकार प्रदेश में पांच एक्सप्रेसवे बनवा रही है जिसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे को बनाकर अपने नाम रिकॉर्ड बनाना चाहती है तो दूसरी तरफ दुनिया की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी बनाकर लोगों की जुबान पर ताला लगाना चाहती है. इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र का दौरा किया था अक्षय कुमार से लेकर महेश भट्ट अनुराग कश्यप से लेकर करण जोहर बड़े-बड़े कलाकारों से मुलाकात की थी. उसके बाद यूपी में भी कई कलाकारों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की बेहतर निवेश बेहतर कानून व्यवस्था और सुरक्षा की गारंटी के बाद ही शायद अब फिल्मी सितारे यूपी की तरफ रुख कर रहे हैं और कई शूटिंग में भी यूपी में चल रही है.
ये भी पढ़ें: पिता मुलायम ने लगवाया टीका तो बदला बेटे अखिलेश का मन, ट्वीट कर बोले- मैं भी लगवाऊंगा वैक्सीन
CM योगी के मुहर के बाद होगा ग्लोबल टेंडर
अमेरिका हो या इंग्लैंड कनाडा हो या पेरिस दुनिया के 40 बड़े शहरों में बने सिंह सिटी या खूबसूरत इमारतों की रिसर्च की गई है जिसका प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री के सामने किया जाएगा और फिर सीएम के अंतिम मुहर के बाद ग्लोबल टेंडर कराया जाएगा और दिसंबर 2021 में ही फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा ऐसा सरकार का दावा है. सरकारी बुकलेट में कई सारी ऐसी तस्वीरें साझा की गई है जो लंदन से लेकर पेरिस तक अमेरिका से लेकर कनाडा तक भी शामिल है. इस बुकलेट को सीएम योगी के सामने रखा जाएगा.
वायरल वीडियो देखें:
शादी के मंडप में दूल्हे ने किया ऐसा डांस, चारो ओर हो रही चर्चा
FUNNY: ये डॉगी मैथ्स के सवाल को ऐसे करता है सॉल्व, विश्वास ना हो तो देखें VIDEO
भारत के इस राज्य में देखा गया दुनिया का सबसे लंबा कोबरा! पहली बार आया नजर
WATCH LIVE TV
