News in Brief

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार कोरोना की दूसरी लहर पर लगाम लगाने के बाद प्रदेश के सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया है. पहले प्रदेश के 71 जिले कोरोना कर्फ्यू से बाहर आ गए थे. वहीं, अब लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में कोविड के एक्टिव मामले 600 से कम होने पर आनलॉक हो गए हैं. लेकिन, 7 बजे शाम से 7 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.

दफ्तरों में रहेंगे 50 फीसदी कर्मचारी 
इन जिलों में सभी बाजार सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगे. सप्ताह में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे. कोरोना अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूरी उपस्थिति रहेगी. शेष सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मी रहेंगे. उन सभी को रेटोशन से बुलाया जाएगा. निजी कंपनियों में कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी. 

हाईवे किनारे के ढ़ाबे खुलेंग 
इन जिलों के रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस में दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी की अनिवार्यता रहेगी. इसी के साथ स्क्रीनिंग और एंटीजन टेस्टिंग की जाएगी. कोरोना के मरीज पाए जाने पर अस्तपाल भेजा जाएगा. बैंक, बीमा कंपनी, भुगतान प्रणाली और अन्य दफ्तर खुले रहेंगे. एक्सप्रेसवे और हाईवे किनारे ढाबे खुलेंगे. रेहड़ी पटरी, ठेली खोमचे आदि खुलेंगे. ट्रांसपोर्ट कपंनी के कार्यलय,लॉजिस्टिक कंपनी के दफ्तर, वेयर हाउस खुलेंगे.

लोकल बसों का होगा संचालन 
कंटेनमेंट जोन छोड़कर शेष स्थानों में धार्मिक स्थलों के अंदर एक बार में एक स्थान पर पांच लोग ही जा सकेंगे. जनपद के अंदर बसों का संचालन किया जाएगा. यात्रियों के लिए मास्क लगाना जरूरी किया गया है. सभी यात्रियों की जांच कराई जाएगी. ऑटो और ई-रिक्शा में तीन और चार पहिया वाहन में चार लोग बैठ सकेंगे. 

बता दें कि  उत्तर प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हुई थी. जिन जिलों में 600 से कम एक्टिव केस थे, उसे अनलॉक किया जा रहा था. पिछले हफ्ते तक प्रदेश के 71 जिलों को अनलॉक कर दिया था, लेकिन लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में 600 से अधिक एक्टिव केस थे. अब इन चार जिलों में भी एक्टिव केस 600 से नीचे आ गए हैं.

पिता मुलायम ने लगवाया टीका तो बदला बेटे अखिलेश का मन, ट्वीट कर बोले- मैं भी लगवाऊंगा वैक्सीन

वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी का ब्लूप्रिंट तैयार, CM योगी के सामने आज होगा प्रेजेंटेशन

VIRAL VIDEO: भारत के इस राज्य में देखा गया दुनिया का सबसे लंबा कोबरा! पहली बार आया नजर

WATCH LIVE TV