नई दिल्ली: तकनीकी दिक्कतों के चलते दुनियाभर की कई बड़ी वेबसाइट्स डाउन हो गई हैं. मंगलवार शाम करीब 4 बजे अचानक न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन, अमेजन, रेडिट यूके सरकार की वेबसाइट्स डाउन हो गईं. हालांकि कुछ ही देर में तकनीकी खामियों को दूर कर लिया गया और वेबसाइट्स फिर से काम करने लगीं. 

जानकारी के मुताबिक प्राइवेट सीडीएन (कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क) में तकनीकी खराबी के चलते वेबसाइट्स डाउन हुईं.

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स को ट्विटर इस्तेमाल करने में भी दिक्कतें आईं. रॉयटर्स ने आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के हवाले से कहा कि करीब 21000 रेडिट यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की दिक्कतों को लेकर रिपोर्ट किया. इसके अलावा 2000 से अधिक यूजर्स ने अमेजन इस्तेमाल करने में हो रही दिक्कतों के बारे में रिपोर्ट किया है.