News in Brief

Jaipur: कांग्रेस (Congress) महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार (Central Governemnt) को घेरने की तैयारी कर रही है. देशभर में कांग्रेस की ओर से 11 जून को प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा. 

यह भी पढे़ं- क्या फिर से बागी होंगे Sachin Pilot! इन बयानों से बढ़ाई Congress में सियासी हलचल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर पूरी तरह से तोड़ दी है. पूरी दुनिया में क्रूड ऑयल के रेट कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) अपने सर्वोच्च स्तर पर है. 

यह भी पढे़ं- Jaipur Greater Mayor निलंबन मामला: Rajasthan BJP नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

आम आदमी को राहत दिलाने के मकसद से कांग्रेस पार्टी जिला ब्लाक संभाग और प्रदेश स्तर पर 11 जून को पेट्रोल पंप के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी. वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार की नई नीति पर भी गोविंद सिंह डोटासरा ने जमकर निशाना साधा. 

केंद्र सरकार को कहा- देर आए, दुरुस्त आए
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पहली लहर के बाद जब आगे के इंतजामों पर काम करना था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार दूसरे देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने में जुटी थी. केंद्र ने 3500 करोड़ का प्रावधान फ्री वैक्सीन के लिए किया था लेकिन इसके बावजूद दूसरी लहर आने पर सरकार लाचार नजर आई. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सहित तक सभी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने लगातार अभियान के जरिए केंद्र सरकार से फ्री वैक्सीन की मांग की और आखिरकार अब यह फैसला जब आया है तो इसे देर आए दुरुस्त आए ही कहा जा सकता है. 

डोटासरा ने कहावत के जरिए पीएम पर निशाना साधा
डोटासरा ने एक कहावत के जरिए पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि “अटका बनिया दे उधार” वाली कहावत पीएम पर चरितार्थ हो रही है. डोटासरा ने कहा हिंदुस्तान की छवि दुनिया भर में खराब हुई है. लेकिन अब स्कूली बच्चों के लिए वैक्सीन की बहुत जरूरत है और केंद्र सरकार को इस में लापरवाही नहीं करनी चाहिए.