News in Brief

विशाल सिंह/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में माफिया घोषित किये गए बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद ( Ateeq Ahmed ) गैंग पर सरकारी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. प्रयागराज में अतीक अहमद गैंग पर बड़ी कार्रवाई की गई है. अतीक अहमद के दो गुर्गे माजिद और अकबर की लाखों की संपत्ति कुर्क की गई है.

महिला वकील का अपहरण कर मांगी एक करोड़ की फिरौती, एक किडनैपर गिरफ्तार

माजिद की पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के गुर्गे मरियाडीह निवासी माजिद की पांच करोड़ की संपत्ति आखिरकार कुर्क कर दी गई है. पुलिस ने पूरामुफ्ती के बम्हरौली स्थित उसकी 60 बिस्वा जमीन कुर्क कर दी है. जनवरी में माजिद की 19 संपतियों को कुर्क करने का आदेश जारी हुआ था. इस दौरान अन्य पर तो कार्रवाई हुई लेकिन माजिद के खिलाफ कार्रवाई लंबित रही. मंगलवार को पूरामुफ्ती पुलिस ने बम्हरौली चौकी प्रभारी शिवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मरियाडीह स्थित उसकी 60 बिस्वा जमीन कुर्क कर दी. 

अकबर की मरियाडीह स्थित 3.5 बिस्वा जमीन कुर्क
इसके अलावा माफिया अतीक के एक अन्य गुर्गे अकबर की मरियाडीह स्थित 3.5 बिस्वा जमीन कुर्क की गई है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है. बता दें मरियाडीह निवासी अकबर की कुछ समय पहले कोरोना से मौत हो गई थी.

एआईसीटीई के मानकों के आधार पर होगी पॉलीटेक्निक में शिक्षकों की भर्ती, भर्तियों में दूर होंगी विसंगतियां 

दोनों पर आपराधिक मुकद्मे दर्ज
माजिद और अकबर दोनों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. 2018 में धूमनगंज में उन पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की विवेचना कर रहे सिविल लाइंस थाना प्रभारी की ओर से माजिद की 19 व अकबर की पांच संपत्तियां चिह्नित की गई थीं. 

अतीक अहमद के भाई अशरफ की भी सवा दो करोड़ की संपत्ति कुर्क
इससे पहले सोमवार को राजूपाल हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक अशरफ की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई की. पुलिस ने कसारी मसारी इलाके में अशरफ की लगभग 11 बिस्वा जमीन को कुर्क कर लिया. सभी भूखंडों को कुर्क कर पुलिस ने नोटिस बोर्ड भी लगा दिया है.

बिना एड्रेस प्रुफ के निकटतम पेट्रोल पंप पर मिलेगा छोटा सिलेंडर, बस करना होगा ये काम

WATCH LIVE TV