News in Brief

भोपालः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को तबीयत खराब होने के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कमलनाथ को बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. 

कमलनाथ को थी सर्दी-जुखाम की शिकायत 
बताया जा रहा है कि कमलनाथ को सर्दी-जुखाम की शिकायत थी. जबकि उन्हें कुछ दिनों से बुखार भी आ रहा था. ऐसे में कमलनाथ रूटीन चेकअप के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. जहां डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. जिसके बाद कमलनाथ अस्पताल में भर्ती हो गए. फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख में लगी है. डॉक्टरों के अनुसार कमलनाथ की हालत स्थिर है और वह ठीक है. 

सीएम शिवराज ने जाना हालचाल 
कमलनाथ की तबीयत खराब होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनका हालचाल जाना है. सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कमलनाथ जी से फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. ”मैं शीघ्र उनके पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

खराब तबीयत की वजह से टाल दिया छिंदवाड़ा दौरा 
कमलनाथ ने तबीयत खराब होने के चलते छिंदवाड़ा जिले का दौरा टाल दिया था. कमलनाथ को 8 जून को छिंदवाड़ा जाना था. लेकिन व्यस्तत होने की वजह बताकर वह छिंदवाड़ा नहीं गए. बताया जा रहा है कि कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ देर शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे.

कमलनाथ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव 
कमलनाथ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. 74 साल के कमलनाथ का अस्पताल में भर्ती होने के बाद एंटीजन टेस्ट कराया गया था. लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनको हल्का इंफेक्शन है, इसलिए इलाज शुरू कर दिया गया है. जबकि कमलनाथ की RT-PCR जांच भी कराई जाएगी. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः कल से भोपाल होगा अनलॉक, जानिए क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

WATCH LIVE TV