News in Brief

Sawai Madhopur: राजस्थान के सवाई माधोपुर में बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के देख रेख में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभोर अभियान के तहत रणथंभोर नेशनल पार्क परिक्षेत्र के आरओपीटी रेंज के अमरेश्वर वन क्षेत्र में करीब 50 किलो प्लास्टिक, पॉलिथीन और कांच की बोतल इक्कठी कर साफ सफाई की तथा कचरे को जंगल से बाहर लाकर नष्ट किया गया. इसके साथ ही मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को प्लास्टिक और पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया गया.

रणथंभोर को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त करने के उद्देश्य के साथ हमारी संस्था पिछले 3 वर्ष से धरातल पर कार्य कर रही है. जिसके तहत हर सप्ताह एक क्षेत्र तय कर उस क्षेत्र की साफ सफाई की जाती है तथा लोगों को जागरूक किया जाता है. इसके साथ ही कपड़े के बैग वितरित कर पॉलिथीन कैरी बैग के बहिष्कार की अपील की जाती है. हर बुधवार और शुक्रवार को जंगल से सटे गांवो के लोगो और स्कूली बच्चों को प्लास्टिक और पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है. वहीं कपड़े के बैग वितरित किये जाते है.

इसके अतिरिक्त गणेश चतुर्थी के अवसर पर हर माह गणेश मंदिर परिक्रमा मार्ग और अष्टमी के अवसर पर कचिदा माता के मार्ग में जाने वाले लोगों को कपड़े के कैरी बैग वितरित कर पॉलीथीन कैरी बैग के बहिष्कार करने के प्रति जागरूक किया जाता है.

यह भी पढ़ें- 1224 किमी सबसे लंबे इकॉनोमिक कॉरिडोर का सपना जल्द होगा पूरा, जानिए इसकी खासियत

इस अवसर पर संस्था के सदस्य अफजल बड़ागांव, राजेश सैनी कुतलपुरा, सुधीर सैनी, मोनू वैष्णव, हेमंत कुतलपुरा, विकास सैनी, रामावतार सैनी, विमलेश सैनी, दीपक रामसिंहपुरा, दिलखुश कुतलपुरा, विष्णु माधोसिंहपूरा, अरविंद कुमार बैरवा, राजेश माधोसिंहपूरा और रूप सिंह मीना आदि मौजूद रहे.

Reporter- Arvind Singh

अपने जिले की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें