

Pachpadra: प्रदेश भर में 1 साल में धन दोगुना करने का झांसा देकर लोगो से करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामलों में 11 साल से फरार चल रहे 1000 के इनामी ठग ओमाराम मारवाड़ी को बाड़मेर के मंडली थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार ठग से पूछताछ करने में जुट गई है.
चिलानाडी पचपदरा के निवासी पोलाराम पुत्र शंकरराम जाति प्रजापत ने 3 अगस्त 2011 को ईस्तगासा के जरिये प्रकरण दर्ज कराया कि अभियुक्तगण ओमाराम ,मोहनलाल व सुरेश लखारा ने 01 मई 2011 को मिताषी टेड्रमार्क नामक कम्पनी में 7696 रूपयों को एक साल में दुगना करने झांसा देकर बांड निष्पादित कर, बांड की प्रति प्रार्थी को देकर उक्त कम्पनी बंद कर दी.
रूपये वापस मांगने पर देने से इंकार कर दिया जिसके बाद पुलिस थाना मंडली ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. जिसके बाद से आरोपी ओमाराम की मंडली थाना पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन भगौड़े ओमाराम के नहीं मिलने पर ₹1000 का इनाम घोषित किया था.
शातिर ठग पुलिस से बचने के लिए पत्नी और बच्चों को लेकर इंदौर और दिल्ली सहित कई अन्य स्थानों पर छुपता रहा और पुलिस में गिरफ्तारी के डर से उसने अपने परिजनों और रिश्तेदारों से भी संपर्क करना तक बंद दिया था. जिसके बाद मंडली थाना पुलिस ने आरोपी ओमाराम को जोधपुर से गिरफ्तार किया है और पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है.
ये भी पढ़ें- झिंझवा पंचायत में बड़ा घोटाला, पूर्व सरपंच और VDO ने डकारे सवा करोड़ रुपये, अभी तक कार्रवाई नहीं
गौरतलब है कि आरोपी ओमाराम के विरूद्व जोधपुर, बाडमेर, पाली, झुंझुनु, जयपुर, टोंक, प्रतापगढ, अलवर, जैसलमेर,राजसमंद, सीकर, भीलवाडा, उदयपुर आदि जिलो में कुल 59 प्रकरण दर्ज है, जिनमें ओमाराम से अनंसुधान और गिरफ्तारी शेष हैं तथा दर्जन भर मामलों में स्थायी/गिरफ्तारी वारंट मे आरोपी ओमाराम वांछित है.
बाड़मेर जिला की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

