

Bhopalgargh: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ का जश्न भोपालगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र भर के ग्रामीण इलाकों में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा. इस दौरान विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. जिसको लेकर छात्र-छात्राओं से विभागीय अधिकारियों तक पूरे जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए एसडीएम हवाईसिंह यादव की अध्यक्षता में विभागीय बैठक भी आयोजित की गई व विशेष निर्देश दिए गए.
आजादी के अमृत महोत्सव के स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर भोपालगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय के बालक-बालिकाओं के जरिए एक से बढ़कर एक तैयारियां की जा रही है. उपखण्ड कार्यालय के रीडर शिशुपाल चौधरी व आयोजन समिति के कार्यकर्ता हेमसिंह सोलंकी ने बताया कि, इस बार उपखण्ड मुख्यालय पर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह क्षेत्रीय उपजिला कलेक्टर हवाईसिंह यादव के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया जाएगा.
इसको लेकर उपखंड स्तरीय समारोह के कार्यक्रमों की तैयारियां बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ की जा रही है. मुख्य समारोह परसराम मदेरणा स्टेडियम में आयोजित होगा. जिसमें ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कर विभिन्न विद्यालयों के छात्र -छात्राओं के जरिए देश भक्ति, राष्ट्र वंदना, लोकगीत, संस्कृति से जुड़े नृत्य एवं गीत-गायन की शानदार प्रस्तुतियां होगी. जिसको लेकर पीटीआई गोरधनराम जाखड़, माणकराम, गणपतराम व रामकिशोर कटानिया के निर्देशन में मार्च-पास्ट एवं पीटी-परेड की तैयारी जोरों पर चल रही है.
वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी व्याख्याता उषा जाखड़ के निर्देशन में की जा रही है. शनिवार को राष्ट्रीय पर्व को लेकर चल रही तैयारियों का नायब तहसीलदार भूपेंद्र सेजू, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अल्फुराम टाक व महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पूजा सोलंकी ने अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.
उत्कृष्ट कार्यो के लिए होंगे सम्मानित
भोपालगढ उपखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सरकारी कार्मिकों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी लोगों को सम्मानित किया जाएगी जिसके लिए एक चयन समिति का गठन किया गया है. चयन समिति के जरिए चयन करने के बाद एसडीएम कार्यालय से उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने वाले लोगो कों सूचना दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- इंदर मेघवाल की मौत पर बोले सचिन पायलट – ‘सिर्फ खानापूर्ति नहीं, न्याय चाहिए’
ये भी पढ़ें- Azadi Ka Amrit Mahotsav: दुल्हन की तरह सजी ‘पिंकसिटी’, तिरंगे के रंग में रंगा जयपुर
अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

