

Jaipur: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने अब कांग्रेस सरकार को घेरने का प्लान बनाया है. बीजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की बात कही है. रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहें हैं तो वही साधु-संतों पर अत्याचार किया जा रहा है. साधु संत एक के बाद एक करके आत्मदाह कर रहें हैं, मॉब लिंचिंग जैसे अपराध हो रहें हैं और ऐसे गंभीर मामलों को लेकर भी सरकार संवेदनशील नहीं हैं.
यह भी पढे़ं– इन गानों संग मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जश्न, करेंगे डांस, झूम उठेगा भक्तों का मन
सरकार कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है. इन सभी मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ शहीद स्मारक से पैदल मार्च निकाला जाएगा. इस पैदल मार्च में जयपुर शहर और जयपुर देहात के अलावा सीकर, चूरू, झुंझुनू और अलवर के बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
Reporter – Pradeep Soni
जयपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
यह भी पढे़ं- krishna Janmashtami 2022: जानिए श्रीकृष्ण घर-घर क्यों चुराते थे माखन, क्यों था गाय से गहरा लगाव
यह भी पढे़ं- राजसमंद झील में दूर से दिखाई देगी शेषनाग पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, हुआ शिलान्यास
यह भी पढे़ं- Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार के दिन तुला को काम में होगा तनाव, कुंभ बाहर का खाना खाने से बचें

