News in Brief

राहुल सिंह राठौर/उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक स्कूल की तूफान गाड़ी हाइवे पर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 13 बच्चे घायल हुए हैं. वहीं 4 बच्चों की मौत हो गई है. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई घायल बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.