News in Brief

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की है. उन्होंने तीजा पोला पर घर आने का निमंत्रण दिया है. सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर अपने निवास में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति देखने आमंत्रित किया है. मुख्यमंत्री ने शाह से कहा कि छत्तीसगढ़ अपने तीज- त्योहारों और संस्कृति से जुड़ा हुआ राज्य है. छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोकसंस्कृति का रंग सभी त्योहार में देखने को मिलता है.

गौरतलब है कि 27 अगस्त को अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. वो दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे और शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे. 

इंदौर के बाल ठाकरे कहे जाते थे BJP के ”बड़े भैया”, जिनके इर्द-गिर्द घूमा इस बार का निकाय चुनाव

सीएम बघेल ने किया ट्वीट
भूपेश बघेल ने अपनी पत्नी का फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि तीजा-पोला की तैयारी हो रही है. श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं. शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है.

शाह को दिया न्योता 
सीएम बघेल ने गुरुवार की शाम शाह से फोन पर बात कर बताया कि छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोक संस्कृति का रंग सभी त्योहारों में देखने को मिलता है. आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं. छत्तीसगढ़ के निवासी अपनी मिट्टी से जुड़े त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं.

एनआईए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे
अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी में NIA के मुख्यालय जाएंगे. 1 घंटे अमित शाह एनआईए की बिल्डिंग (NIA Building) के लोकार्पण समारोह में रहेंगे.  इसके बाद गृह मंत्री रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मोदी @20 कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस सेमिनार में मोदी  @20 पुस्तक का विमोचन होगा, जिसकी प्रस्तावना स्वर कोकिल लता मंगेशकर ने लिखी थी.