News in Brief

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बनाकर रखा है. मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रदर्शन से इंग्लैंड के पसीने छुड़ा कर रखे हैं. इस मैच को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज को अपने नाम कर लेगी. एडिलेड में खेले जा रहे ऐतिहासिक सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिए. हेड ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक ठोकते हुए मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया है. उन्होंने अपने धमाकेदार शतक की बदौलत भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड चुटकियों में ध्वस्त कर दिया है. 

तोड़ डाला रोहित का रिकॉर्ड
गौरतलब है कि ट्रैविस हेड ने रोहित शर्मा के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के रिकॉर्ड को बुरी तरह से मसल दिया है. बता दें कि रोहित शर्मा के नाम पर इस इवेंट में कुल 9 शतक है वहीं, हेड ने इस शतक के साथ अपने करियर का 10वां शतक जड़ दिया है. अब वह भारत के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के बराबर आ चुके हैं. वहीं, इंग्लैंड के ही दिग्गज स्टार खिलाड़ी जो रूट इस मामले में नंबर 1 पर हैं.

WTC में सबसे ज्यादा शतक

Add Zee News as a Preferred Source

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में नंबर 1 पर जो रूट का नाम है. रूट के नाम पर 22  शतक जड़ने का विशाल रिकॉर्ड है. उनके आसपास भी इस लिस्ट में कोई खिलाड़ी नहीं है. नंबर 2 पर ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम है. उनके नाम पर इस इवेंट में 13 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. मार्नस लाबुशेन के पास 11, भारत के प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल के नाम 10 शतक वहीं, हेड भी अब इस फेहरिस्त में 10 शतक के साथ शामिल हो गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का कंगारुओं का स्कोर 271/4 है. उन्होंने 356 रनों की बढ़त ले ली है. ट्रेविस हेड 142 रन और एलेक्स कैरी 52 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच 122 रनों की पार्टनरशिप मिली है. अब 2 दिनों का खेल और बचा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कौन बाजी मारेगा.

ये भी पढ़ें: “ऑस्ट्रेलिया में मैच जीतना ओलंपिक में गोल्ड…,” इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज के बयान ने मचाई सनसनी