News in Brief

IND U19 vs SL U19: अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार नजर आई थी. सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका से टक्कर थी जिसमें वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की घातक जोड़ी फ्लॉप रही. फैंस की टेंशन बढ़ी थी, लेकिन दो अनजान प्लेयर्स ने जीत की इबारत लिखकर टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया है. कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम इंडिया की कसी हुई गेंदबाजी के चलते श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में महज 138 रन पर रुक गई.

वैभव-आयुष हुए फेल

सभी की नजरें सेमीफाइनल मैच में इन फॉर्म वैभव सूर्यवंशी पर थीं. एक मैच पहले ही वैभव ने 171 रन की पारी खेलकर विरोधियों में खौफ भर दिया था. लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों का बल्ला नहीं चला. लेकिन नई जोड़ी ने श्रीलंका की लंका लगा दी. एकतरफा अंदाज में भारतीय टीम ने मुकाबले को जीतकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

विहान-आरोन की शानदार पारी

वैभव और म्हात्रे के विकेट के बाद विहान मल्होत्रा और आरोन ने खूंटा गाड़ा और धमाकेदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. विहान ने 45 गेंद में 61 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 2 छक्के देखने को मिला. वहीं, आरोन ने 49 गेंद में 58 रन की पारी खेली. इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने आसानी से 139 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया.