
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वें टी20 मैच में रोमांच का ट्रिपल डोज देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया प्लेइंग-XI में बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरी. शुभमन गिल बाहर हुए और संजू सैमसन की एंट्री हुई. सैमसन ने आते ही बल्ले से तहलका मचा दिया, लेकिन उनके बल्ले से मैच में बड़ा हादसा टल गया. सैमसन के एक घातक शॉट से अंपायर रोहन पंडित घायल हो गए और मैदान पर गिर गए. जिसके बाद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई.
सैमसन ने खेला ताकतवर शॉट
यह घटना पारी के 9वें ओवर की है जब सैमसन ने डेवोन फरेरा की चौथी गेंद पर दमदार शॉट खेला. शॉट इतना ताकतवर था कि गेंद गेंदबाज के हाथ से लगकर अंपायर की तरफ गई. अंपायर रोहन पंडित के घुटने में बॉल लगी और वह दर्द से चीख उठे. रोहन मैदान पर लेट गए और सैमसन ने भी उन्हें देखा. साउथ अफ्रीकी फिजियो सबसे पहले बाहर आए, उनके पीछे इंडियन फिजियो भी आए, दोनों ने उन्हें देखा और स्प्रे किया. हर्षित भी कुछ फ्लूइड्स के साथ आए. हालांकि, कुछ देर बाद वह फिर ड्यूटी करते दिखे.
(@abhaysingh147) December 19, 2025
सैमसन की धांसू शुरुआत
5वें टी20 में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की और पॉवरप्ले में ही रनों का अंबार लगा दिया. हालांकि, सैमसन और अभिषेक दोनों ही फिफ्टी से चूक गए. अभिषेक ने 21 गेंद में 34 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 1 छक्का जमाया. वहीं, सैमसन ने 37 पर अपना विकेट खोया और 4 चौके और 2 छक्के जमाए.
सैमसन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
संजू सैमसन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैच की सीरीज में पहला मैच खेला. उन्होंने साल खत्म होते-होते बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे किए. सैमसन और अभिषेक के विकेट के बाद हार्दिक और तिलक ने छक्कों चौकों की बारिश से माहौल बनाया.
