Donald Trump: सत्ता की कुर्सी दोबारा संभालने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसे कई बड़े फैसले लिए जिसकी वजह से दुनिया भर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, ट्रंप टैरिफ और वीजा प्लान ने हर किसी को हैरान दिया था, इसी बीच खबर है कि अब ट्रंप प्रशासन उन अमेरिकी नागरिकों की नागरिकता छीनने का प्लान बना रहा है जिनका जन्म विदेश में हुआ है, आइए जानते हैं कि ट्रंप का पूरा प्लान क्या है.

कही गई है ये बात
कुर्सी संभालने के बाद ट्रंप ने अमेरिका में रह रहे विदेशियों को उनके देश भेज दिया था. उनकी निर्वासन नीति काफी ज्यादा चर्चाओं में थी. भारत में भी कई लोग हथकड़ी लगाकर भेजे गए थे. अब विदेश में जन्म अमेरिकियों की भी नागरिकता छीनने का प्लान ट्रंप प्रशासन बना रहा है.  द न्यूयॉर्क टाइम्स को मिली इंटरनल गाइडेंस के अनुसार, USCIS के फील्ड ऑफिस को 2026 फाइनेंशियल ईयर के दौरान हर महीने 100-200 डीनेचुरलाइजेशन केस जमा करने के लिए कहा गया है. 

फैसले की होती है जरूरत
डीनेचुरलाइजेशन सिर्फ उन लोगों पर असर डालता है जिन्होंने इमिग्रेंट होने के बाद नागरिकता हासिल की है और इसके लिए फेडरल कोर्ट के फैसले की जरूरत होती है. इसे सिर्फ एडमिनिस्ट्रेटिव एक्शन के जरिए नहीं किया जा सकता. फेडरल कानून, नेचुरलाइज़ेशन के दौरान फ्रॉड या कुछ क्रिमिनल बिहेवियर वाले मामलों तक ही नागरिकता रद्द करने को लिमिट करता है. जिससे बड़े पैमाने पर इसे लागू करना बहुत मुश्किल हो जाता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रंप का नया कदम
इसे लेकर USCIS के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ फॉर रिफ्यूजी एंड इंटरनेशनल ऑपरेशंस, रिकी मरे ने बताया कि जो लोग डीनेचुरलाइजेशन प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं और जिन्होंने फील्ड ऑफिस में काम किया है, वे मानते हैं कि स्टैंडर्ड बहुत ऊंचा है, और उस नंबर के आस-पास भी प्रोसेस कर पाना लगभग नामुमकिन है. बता दें कि अगर ये मामले सफल होते हैं तो यह नागरिका छीनने के मामले में एक बड़ा कदम होगा, न्याय विभाग के मुताबिक  2017 से आज तक ऐसे केवल 120 मामले दाखिल किए गए हैं. जनसंख्या ब्यूरो के अनुसार, देश में विदेश में जन्मे करीब 2.6 करोड़ अमेरिकी हैं.