Bangladesh News: बांग्लादेश की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. कई शहरों में भारी हिंसा हो रही है. लोग सड़कों पर उतर आए हैं, बेकाबू भीड़ ने एक हिंदू युवक की हत्या कर दी, जिसकी पहचान 27 साल के सनातन हिंदू दीपू चंद्र दास के तौर पर की गई थी. इस हत्या के बाद माहौल और ज्यादा बिगड़ गया है. हिंदुओं को बचाने की भी लोग मांग करने लगे हैं. इसी बीच हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

7 लोग हुए गिरफ्तार
मामले को लेकर X पर एक पोस्ट में, यूनुस ने कहा, रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने मैमनसिंह के बालुका में एक सनातन हिंदू युवक दीपू चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में सात लोगों को संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद लिमोन सरकार (19), मोहम्मद तारेक हुसैन (19), मोहम्मद मानिक मिया (20), इरशाद अली (39), निजुम उद्दीन (20), अलोमगीर हुसैन (38) और मोहम्मद मिराज हुसैन एकॉन (46) शामिल हैं.

मैमनसिंह लिंचिंग
यह लिंचिंग युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली अशांति के बीच हुई, जो पिछले साल के स्टूडेंट-लीड जुलाई विद्रोह के एक जाने-माने व्यक्ति और इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे. हादी की गुरुवार को सिंगापुर के एक हॉस्पिटल में मौत हो गई, उन्हें 12 दिसंबर को ढाका में नकाबपोश बंदूकधारियों ने सिर पर गोली मार दी थी, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था. पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मैमनसिंह में एक हिंदू व्यक्ति की कथित लिंचिंग की कड़ी निंदा की थी और संयम बरतने की अपील दोहराई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

बख्शा नहीं जाएगा
यूनुस एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से जारी एक बयान में सरकार ने कहा था कि हम मैमनसिंह में हुई घटना की गहरी निंदा करते हैं जिसमें एक हिंदू व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला गया, नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, इस क्रूर अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.