News in Brief

Indian Rupee vs Bangladeshi Taka: भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश इस समय राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है. बीते दिनों छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद वहां कई इलाकों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इन हालातों के बीच बांग्लादेश की करेंसी टका और भारतीय रुपये की तुलना पर लोगों का ध्यान काफी गया है.

बता दें, हाल की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रुपये की कीमत बांग्लादेश में ज्यादा है. वाइस डॉट कॉम की रिपोर्ट बताती है कि 1 भारतीय रुपये की कीमत करीब 1.37 बांग्लादेशी टका के बराबर है. इससे यह साफ साफ हो जाता है कि भारतीय रुपया वहां ज्यादा मजबूत है. इस हिसाब से अगर कोई इंसान भारत से 1 लाख रुपये लेकर बांग्लादेश जाता है, तो वहां उसकी कीमत करीब 1 लाख 36 हजार 531 टका हो जाती है.. साथ ही आपको बताते चलें कि भारत की मुद्रा का कोड INR है वहीं बांग्लादेश की मुद्रा का कोड BDT माना जाता है.

बांग्लादेशी टका कौन संभालता है
बांग्लादेश की सरकारी मुद्रा को टका कहते हैं. देश की पूरी करेंसी व्यवस्था की जिम्मेदारी बांग्लादेश बैंक के पास होती है. यही बैंक देश में 10 टका और उससे ज्यादा मूल्य वाले सभी नोट जारी करता है और महंगाई व मुद्रा की स्थिरता पर लगातरा नजर रखता है. साथ ही इसके अलावा बांग्लादेश के Ministry of Finance के जरिए 1, 2 और 5 टका के नोट जारी किए जाते हैं.  इन छोटे नोटों को सरकारी नोट कहा जाता है. ये सीधे सरकार के अधीन होते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

टका नोटों का डिजाइन क्यों बदला?
साल 2025 में बांग्लादेश सरकार ने टका नोटों के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है. अब नोटों पर शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर नहीं है. उनकी जगह देश के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक नजारों, ऐतिहासिक इमारतों और हिंदू व बौद्ध मंदिरों की तस्वीरें शामिल की गई हैं. सरकार का कहना है, इस बदलाव का मकसद मुद्रा को राजनीति से अलग रखना है. साथ ही देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को दिखाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक संतुलित और सभी को साथ लेने वाली छवि पेश करना भी इसका बड़ा कारण है.

यह भी पढ़ें: 15 साल बाद ढाका में ISI की एंट्री! पाक हाई कमीशन के भीतर बना ‘सीक्रेट सेल’, भारत अलर्ट