News in Brief

Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का माहौल भारत में छा चुका है क्योंकि बीसीसीआई ने मेगा इवेंट के लिए 15 खिलाड़ी चुन लिए हैं. कहीं शुभमन गिल के ड्रॉप होने चर्चे हैं तो कहीं ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री के, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम की अग्निपरीक्षा होने वाली है. हाल ही में टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को रौंदा, लेकिन अब एक धांसू टीम से भारतीय टीम की टक्कर होने वाली है. 

वर्ल्ड कप स्क्वाड में बड़े बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. टीम इंडिया में शुभमन गिल को ड्रॉप किया गया और ईशान किशन की 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. जितेश शर्मा का भी पत्ता कट गया है और रिंकू सिंह को चुना गया है. ईशान किशन ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में बल्ले से धमाल मचाया और प्रदर्शन के दम पर टीम में एंट्री मार ली है. वहीं, शुभमन गिल को कई मौके मिले लेकिन छोटे फॉर्मेट में वह लगातार संघर्ष करते नजर आए. 

Add Zee News as a Preferred Source

ईशान-रिंकू पर रहेंगी नजरें

अब टीम में कमबैक करने वाले खिलाड़ियों के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले वाली सीरीज अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी. टीम इंडिया नए साल के दूसरे हफ्ते न्यूजीलैंड को टक्कर देने उतरेगी. टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम के नए प्लेयर्स को खुद को साबित करने के लिए इस सीरीज में गोल्डन चांस होगा. लेकिन इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा को फैंस इंजॉय करेंगे.

पहले होगी वनडे सीरीज

भारतीय टीम 11 जनवरी को 3 मैच की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को टक्कर देगी. वडोदरा, राजकोट और इंदौर में तीनों वनडे खेले जाएंगे. इसके बाद 21 जनवरी से टी20 सीरीज का आगाज होगा जिसमें नागपुर, रायपुर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और तिरवनंतपुरम में मैच खेले जाएंगे. टी20 सीरीज में 5 मुकाबले खेले जाएंगे. आखिरी मैच 31 जनवरी को होगा.

ये भी पढे़ं… गिल से भी खराब किस्मत.. पिछले वर्ल्ड कप में गर्म की बेंच, एशिया कप में मिली 1 गेंद, फिर सता रहा डर

टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

IND vs NZ पहला वनडे- 11 जनवरी, वडोदरा
IND vs NZ दूसरा वनडे- 14 जनवरी, राजकोट
IND vs NZ तीसरा वनडे- 18 जनवरी, इंदौर

IND vs NZ पहला T20I- 21 जनवरी, नागपुर
IND vs NZ दूसरा T20I- 23 जनवरी, रायपुर
IND vs NZ तीसरा T20I- 25 जनवरी, गुवाहाटी
IND vs NZ चौथा T20I- 28 जनवरी, विशाखापट्टनम
IND vs NZ पांचवां T20I- 31 जनवरी, तिरुवनंतपुरम