News in Brief

U19 World Cup 2026 New Zealand Squad Announced: साल 2026 क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि एक-दो नहीं बल्कि ICC के तीन विश्व कप होने हैं. मेंस टी20 विश्व कप, महिला टी20 विश्व कप और अंडर-19 का वनडे विश्व कप खेला जाना है. यहां हम अंडर-19 विश्व कप की बात करेंगे, जो 16 टीमों के बीच जिम्बाब्वे और नामीबिया के पांच मैदानों पर होगा. इस विश्व कप के लिए जापान, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब न्यूजीलैंड टीम का भी ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान टॉम जोन्स को सौंपी गई है, जो अपना दूसरा अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं.

न्यूजीलैंड ने U19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी है. कप्तान बनाए गए टॉम जोन्स को क्रिकेट विरासत में मिला है. उनके दादा जेरेमी कोनी न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रह चुके हैं. अब पोता देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है. टीम में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के बल्लेबाज स्नेहित रेड्डी और विकेटकीपर आर्यन मान जैसे युवा टैलेंट को भी जगह मिली है. पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुके ओटागो के मेसन क्लार्क तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, जबकि ऑकलैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर जसकरण संधू टीम को संतुलन देने का काम करेंगे.

ग्रुप B में न्यूजीलैंड की चुनौती

न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप B में शामिल किया गया है, जहां उसके साथ भारत, बांग्लादेश और USA हैं. विश्व कप से पहले यह टीम बुलावायो में ट्रेनिंग कैंप और वार्म-अप मुकाबलों में हिस्सा लेगी. उसे अपना पहला मैच 18 जनवरी को USA के खिलाफ खेलना है.

Add Zee News as a Preferred Source

कब से शुरू होगा अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप?

अब सवाल है कि आखिर ICC अंडर-19 मेन्स वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत कब से हो रही है, तो जान लीजिए कि यह टूर्नामेंट 15 जनवरी 2026 से शुरू होगा, जिसका फाइनल 6 फरवरी 2026 को खेला जाएगा. 16 टीमें खिताब के लिए लड़ेंगी.

ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टॉम जोन्स (कप्तान), मार्को अल्पे, ह्यूगो बोग, हैरी बर्न्स, मेसन क्लार्क, जैकब कॉटर, आर्यन मान, ब्रैंडन मात्जोपोलस, फ्लिन मोरे, स्नेहित रेड्डी, कैलम सैमसन, जसकरण संधू, सेल्विन संजय, हंटर शोर, हैरी वेट.

ये भी पढ़ें: NZ vs WI: पहले डबल सेंचुरी-फिर शतक… एक मैच में ठोक डाले 327, बदलकर रख दिया 95 साल का इतिहास