)
Lalit Modi And Vijay Malya Viral Video: भारत से भागकर विदेश में बसे ललित मोदी और विजय माल्या की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हो रही है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने हाल ही में विवादों में घिरे कारोबारी विजय माल्या की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर किया है, जिसमें दोनों भारत में उनकी कानूनी स्थिति को लेकर बेबाकी से बातचीत कर रहे हैं. दोनों का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.
ललित मोदी ने शेयर किया पोस्ट
ललित मोदी ने विजय माल्या के 70वें जन्मदिन से पहले एक पार्टी का आयोजन किया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पार्टी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो फुटेज में दोनों कुछ मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो क्लिप में ललित मोदी खुद को भारत के सबसे बड़े भगोड़े बताते हुए दिख रहे हैं.
IPL के फाउंडर का इस तरह से खुद भारतीय अधिकारियों के साथ अपने संबंधों का इतने सीधे तरीके से स्वीकार करना बेहद चौंकाने वाला है. पोस्ट के पब्लिश होते ही इसमें कुछ ही घंटों के अंदर हजारों व्यूज और कमेंट्स आने लगे.
ये भी पढ़ें- रूसी हथियार भेदेगा अंतिरक्ष का किला, एलन मस्क को टक्कर देगा पुतिन का ये एंटी सेटेलाइट वेपन; यूक्रेन को कैसे पहुंचेगा नुकसान?
ब्रिटेन में बैठे हैं दोनों भगोड़े
बता दें कि विजय माल्या और ललित मोदी दोनों पिछले 1 दशक से भी ज्यादा समय से उनके खिलाफ भारत में चल रही प्रमुख फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के घेरे में हैं. मनी लॉन्ड्रिंग और IPL से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच ललित मोदी साल 2010 में भारत से भागकर लंदन चले गए थे. भारतीय एजेंसियों की ओर से उन्हें प्रत्यर्पित करने की कई कोशिशों के बावजूद वह ब्रिटेन में ही बैठे हैं. ललित मोदी का कहना है कि उनपर लगे आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं.
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में एक और युवा नेता पर चली गोलियां, अटैक के दौरान मौजूद थी ‘मिस्ट्री वुमन’, क्या है हमले से कनेक्शन?
ललित मोदी और विजय माल्या की वर्तमान कानूनी स्थिति
UB ग्रुप और किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन विजय माल्या पर भी तकरीबन 9 हजार करोड़ के बैंक लोन फ्रॉड का आरोप लगा है. वह भी साल 2016 से ब्रिटेन में ही बैठा है. भारतीय अधिकारी विजय माल्या की तलाश कर रही है.भारत की एक विशेष अदालत की ओर से माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है. ललित मोदी और विजय माल्या दोनों ही लंदन में बैठे हैं, लेकिन भारतीय सरकार उन्हें वापस लाकर मुकदमे का सामना कराने की कोशिश में जुटी है. ब्रिटिश अदालतों में माल्या के प्रत्यर्पण की कार्यवाही बी कानूनी लड़ाई से गुजरी है. वहीं ललित मोदी ED के अनुरोध पर इंटरपोल की ओर से जारी जारी रेड कॉर्नर नोटिस के दायरे में हैं.
