
SA20 का आगाज 26 दिसंबर से हो जाएगा. अपने पहले मैच के लिए तैयार होते हुए कप्तान राशिद खान ने अपनी सॉलि़ड टीम पर चर्चा की. राशिद अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं कि वे परिस्थितियों के हिसाब से ढल जाएंगे क्योंकि वे इस टूर्नामेंट में अपने ओवरऑल प्रदर्शन को जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं. राशिद एंड कंपनी शुक्रवार को डरबन सुपर जायंट्स (DSG) के खिलाफ अपने पहले SA20 सीजन 4 का पहले मैच में जी के साथ आगाज करना चाहेगी.
पिछले सीजन अजेय थी MI केपटाउन
पिछले सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन अपने घर में पांच मैचों में अजेय रहे थे. न्यूलैंड्स राशिद की टीम के लिए जीत का किला साबित हुआ था और टीम चैंपियन बनी थी. घरेलू टीम में प्रोटियाज के कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, कॉर्बिन बॉश जैसे कई सुपरस्टार हैं, साथ ही इंटरनेशनल खिलाड़ी राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट और नए आए निकोलस पूरन भी हैं, जो MI केप टाउन के फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.
क्या बोले राशिद खान?
राशिद खान ने कहा, ‘पिछले साल इस साल की तुलना में अधिक दबाव था, आप जानते हैं, हम लगातार दो बार सबसे नीचे आए थे और उससे ऊपर आकर ट्रॉफी जीतना हमारे लिए एक टीम के तौर पर बहुत बड़ी बात थी. मुझे लगता है कि हमने जो सही किया वह यह था कि हमने एक टीम के तौर पर मिलकर खेला, और हमने खेल के कुछ खास पलों में जिम्मेदारी ली.
ये भी पढ़ें.. 7 महीने बाद फिर आएगी ICC ट्रॉफी! मजूमदार ने कर ली तैयारी, टीम में लगेगा वर्ल्ड कप वाला फॉर्मूला
प्लेयर्स पर की बात
उन्होंने आगे कहा, ‘हर खिलाड़ी अनुभवी है और वे खुद को स्थिति और टीम की पोजीशन के हिसाब से बहुत जल्दी ढाल लेंगे. हर कोई बहुत प्रोफेशनल है, उन्होंने दुनिया भर में बहुत क्रिकेट खेला है और मुझे लगता है कि उनके लिए माहौल में ढलना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा.’ विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन पर सभी की नजरें होंगी. राशिद ने पूरन पर कहा, ‘वह खेल में बहुत सारी एनर्जी लाएंगे. हम जानते हैं कि वह कितने खतरनाक और कितने अच्छे क्रिकेटर हैं. वह ऐसे इंसान हैं जो आते ही बहुत सारे छक्के लगाते हैं, आप देखेंगे. वह एनर्जी और मनोरंजन से भरपूर इंसान हैं, और मुझे यकीन है कि उन्हें यहां अपना समय बहुत पसंद आएगा.’
