
Suryakumar Yadav: साल 2026 की शुरुआत में ही टीम इंडिया का कड़ा इम्तेहान होने वाला है. फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा. भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और ऐसे में उनपर खिताब बरकरार रखने का दबाव रहेगा. 2025 में टीम इंडिया ने T20 क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया. ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में थे, लेकिन कप्तान का बल्ला पूरे साल खामोश रहा.
जी हां, हम बात कर रहे हैं स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की. एक समय था जब सूर्या अपने रनों की चमक से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करते थे, लेकिन फिलहाल आलम ये है कि सूर्या के रनों पर ‘ग्रहण’ लगा हुआ है. 2025 में भारतीय कप्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.
पोंटिंग की ये सलाह मानेंगे सूर्या?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर टीम इंडिया को ट्रॉफी पर कब्जा करना है तो कप्तान सूर्यकुमार यादव को बल्ले से कमाल करना ही होगा. 2025 में एक बार भी 50 रन का आंकड़ा नहीं क्रॉस कर सके सूर्या को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने बड़ी सलाह दी है. पूर्व कंगारू कप्तान ने एक सीक्रेट बताया है, जिससे सूर्यकुमार यादव फॉर्म में वापसी कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विरोधी टीम के गेंदबाज सूर्या से रहम की भीख मांगते दिखेंगे.
रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए कहा, ”मैं उनके खराब फॉर्म को लेकर हैरान हूं. क्योंकि सूर्यकुमार यादव T20 में लंबे समय तक भारत के लिए मैच विनर रहे हैं, लेकिन हाल ही में वो ऐसा नहीं कर पाए हैं. सूर्या एक दिलचस्प खिलाड़ी हैं. जब वो अपना बेस्ट प्रदर्शन कर रहे थे, तब मैंने देखा है कि वो शुरू में 8-10 गेंद लेते थे. उसके बाद उनकी पारी रफ्तार पकड़ती थी.”
रिकी पोंटिंग ने खराब फॉर्म से निकलने की सलाह देते हुए कहा कि मैं सूर्या से इतना ही कहूंगा कि रन बनाने के बारे में सोचो, आउट होने के बारे में नहीं. खुद पर भरोसा रखो. आपने मुझे साबित कर दिया है कि आब दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज हैं, अब एक बार और इसे साबित करने के लिए निकल जाओ.
ये भी पढ़ें: अगर वो खेला तो… जिस खिलाड़ी के कारण KKR और शाहरुख को मिली धमकी, वो IPL 2026 में खेलेगा या नहीं? आ गया बड़ा अपडेट
