News in Brief

ICC Test Rankings: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का रोमांच चरम पर देखने को मिला. इस बीच आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में इंग्लैंड के दिग्गजों के बीच रेस भी दिलचस्प हो चुकी है. शतकवीर जो रूट को टक्कर देने के लिए उनके जिगरी यार ने ही हुंकार भर दी है. लंबी छलांग लगाकर इस खिलाड़ी ने नंबर-2 पर कब्जा जमाया है. आईसीसी ने साल 2025 की आखिरी टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. साल के जाते जाते इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के नंबर-1 के ताज पर खतरा मंडराने लगा है.

26 दिसंबर तक टेस्ट रैंकिंग का अपडेट

आईसीसी ने 26 दिसंबर तक टेस्ट की रे​टिंग को अपडेट कर रैंकिंग जारी की है. जो रूट नंबर-1 पर काबिज हैं लेकिन दूसरे नंबर पर उथल-पुथल देखने को मिली है. जो रूट के साथी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 3 पायदान की छलांग लगाकर सीधा नंबर-2 पर कब्जा जमा लिया है. भले ही हैरी ब्रूक पहले नंबर पर हैं लेकिन उनकी रेटिंग हल्की सी कम हुई है. वह अब 867 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर डटे हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढे़ं.. ऋतुराज का IND vs NZ सीरीज से पहले धमाका… 12 चौके और 3 छक्कों का तूफान, ठोका शतक

3 बड़े नामों को नुकसान

हैरी ब्रूक की छलांग ने तीन दिग्गज खिलाड़ियों की पोजीशन हिला डाली है. इस लिस्ट में केन विलियम्सन, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ हैं. विलियम्सन और हेड को 1-1 पायदान का नुकसान हुआ है जबकि स्मिथ 2 पायदान नीचे चले गए हैं. विलियम्सन तीसरे नंबर पर हैं जबकि हेड चौथे नंबर पर, वहीं स्मिथ दो नुकसान के बाद पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाज मौजूदा समय में कोसों दूर नजर आ रहे हैं. 

गिल को हुआ फायदा

भारत के दो ही बल्लेबाज टॉप-10 में हैं. एक यशस्वी जायसवाल और दूसरे शुभमन गिल. शुभमन गिल टॉप-10 से बाहर थे, लेकिन 1 पायदान की छलांग लगाने के बाद उनकी वापसी 10वें नंबर पर हो गई है. वहीं, जायसवाल नंबर-8 पर कब्जा जमाकर बैठे हैं. एलेक्स कैरी को चार पायदान का नुकसान हुआ है, जिसका फायदा गिल क मिला और वह टॉप-10 में पहुंचे.