News in Brief

Dhurandhar Sucess: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. इस फिल्म में पॉवर पैक परफॉर्मेंस देने के बाद वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी खुशी का ठिकाना नहीं है. ऐसे में एक्ट्रेस ने शेफ विकास खन्ना से मोदक बनाना सीखा और रणवीर को उसे खिलाकर धमाकेदार फिल्म की सक्सेस सेलिब्रेट की.

न्यूयॉर्क में दीपिका ने बनाए मोदक

सोशल मीडिया पर ये चंद मिनट का वीडियो मिनटों में वायरल हो गया. इस वीडियो को शेफ विकास खन्ना ने शेयर किया है. जिसमें दीपिका पादुकोण अपने हाथों से मोदक बनाती हैं और रणवीर सिंह को खिलाते नजर आ रही हैं. वीडियो को शेफ ने शेयर करते हुए धुरंधर एक्टर की जमकर तारीफ भी की. इस रील को पोस्ट करते हुए विकास ने लिखा- ‘2025 का एंड सबसे खास रहा. टीम बंगलो और रणवीर-दीपिका के साथ मोदक बनाते हुए धुरंधर की सक्सेस मनाई. कई सारे मेहमान आए और अनार और दालचीनी के बने मोदक साल 2026 के शुरू होने से पहले खाए.’

Add Zee News as a Preferred Source

विदेश में मना रहे नया साल

रणवीर और दीपिका हाल ही में वकेशन पर न्यूयॉर्क गए. ये वीडियो वहीं पर शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट का है. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले फैंस ने दीपिका और रणवीर को एक साथ स्पॉट किया था. यहां तक कि दीपिका ने बैकस्ट्रीट बॉय कॉन्सर्ट लास वेगास में अपनी क्लोज फ्रेंड स्नेहा रामचंदर के साथ अटेंड किया. 

6 एपिसोड का वो खौफनाक खेल, 14 मर्डर और कातिल की खोज में कातिल, हत्यारे का पता लगाने में दिमाग के उड़ेंगे परखच्चे, 13 दिनों से टॉप ट्रेंडिंग

इन फिल्मों में आए नजर 

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड टोटल 1100 करोड़ का कलेक्शन किया है. दीपिका आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में दिखी थीं. इससे पहले ‘फाइटर’ और ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आईं.खास बात है कि एक्ट्रेस हाल ही में कल्कि फिल्म के दूसरे पार्ट से बाहर निकाल दिया गया. जिसे लेकर उनका नाम काफी उछला. इसके पीछे की वजह दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड थी.