News in Brief

5 most successful odi teams in 2025: साल 2025 खत्म हो चुकी है. आज से नए साल 2026 की शुरुआत है. पिछले साल क्रिकेट की दुनिया में काफी कुछ घटा. कई टीमों ने जीत की नई कहानी लिखी तो कुछ को कभी ना भूलने वाली हार भी मिलीं. यहां हम आपके लिए उन 5 टीमों की लिस्ट लाए हैं, जिन्होंने पूरे साल वनडे में जीत का सिलसिला जारी रखा. वो साल के आखिर में सबसे सफल टॉप 5 टीमों की लिस्ट में जगह बनाने में सफल भी रहीं. इस लिस्ट में भारत से आगे तीन टीमें हैं, जिनका जीत प्रतिशत टीम इंडिया से ज्यादा है.

दरअसल, साल 2025 वनडे क्रिकेट के लिहाज से बढ़िया था. इस साल फैंस को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच दिखा, जिस पर टीम इंडिया ने कब्जा किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. इस साल जहां बड़ी टीमों ने कमाल किया तो वहीं कुछ एसोसिएट देशों ने भी अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया. नंबर एक पर न्यूजीलैंड की टीम रही, जबकि सबसे आखिर में स्कॉटलैंड का नाम है.

2025 में सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें

1. न्यूजीलैंड- न्यूजीलैंड टीम 2025 की सबसे सफल टीम है. जिसने वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया. इस टीम से आगे कोई भी नहीं रहा. 2025 में कीवी टीम ने कुल 20 वनडे खेले, जिनमें से 17 जीते. ये वही टीम है, जिसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने हराया था. कीवी टीम की जीत प्रतिशत 85% रहा. उसे सिर्फ 3 हार मिलीं.

Add Zee News as a Preferred Source

2. अमेरिका (USA)- 2025 में वनडे में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों ने अमेरिका दूसरे नंबर पर रही. यह टीम एसोसिएट देश की है, जिसने 2025 में कमाल का खेल दिखाया. अमेरिकी टीम ने कुल 12 वनडे मैच खेले, जिनमें से 10 जीते. इस छोटी टीम ने दिखा दिया कि वो कितनी तेजी से खुद को मजबूत करने में जुटी है. 2025 में अमेरिका का जीत प्रतिशत 83.33 का रहा.

3. अफगानिस्तान- तीसरे नंबर पर काबिज अफगानिस्तान ने भी पूरे साल वनडे में तबाही मचाए रखी. इस टीम ने कुल 6 मैच खेले, जिनमें से 4 जीते. टीम का जीत प्रतिशत 80 रहा. ये वही टीम है, जिसके पास राशिद खान जैसा दिग्गज लेग स्पिनर मौजूद है.

4. भारत- इस लिस्ट में नंबर 4 पर टीम इंडिया है, जिसने कुल 14 मैच खेले और 11 जीते. इस साल भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी अपने नाम किया. मैचों की संख्या कम होने के कारण वो टॉप 3 में जगह नहीं बना पाई. भारत ने सबसे आखिरी सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली, जिस पर उसने 2-1 से कब्जा किया.

5. स्कॉटलैंड- 2025 में सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाले देशों में स्कॉटलैंड 5वें नंबर पर रहा. इस टीम ने कुल 11 मैच खेले और 4 जीते. विनिंग परसेंटेज 63.63 प्रतिशत रहा.

ये भी पढ़ें: 4 मैच में 3 शतक और 406 रन…भारत को मिला वनडे का खूंखार बल्लेबाज, विजय हजारे ट्रॉफी में मचा रखी है तबाही