World News In Hindi: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने नए साल पर जारी किए गए एक संदेश में विदेशों में लड़ रहे अपने सैनिकों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि सैनिकों ने रूस के साथ अजेय गठबंधन बनाया है. सरकारी मीडिया की ओर से गुरुवार 1 जनवरी 2026 को दी गई जानकारी के मुताबिक साउथ कोरियाई और पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के अनुसार प्योंगयांग ने रूस को यूक्रेन पर 4 साल से चल रहे जंग में अपना समर्थन देने के लिए हजारों कोरियाई सैनिक भेजे हैं. इनमें से अबतक 600 नॉर्थ कोरियाई सैनिक मारे जा चुके हैं और हजारों घायल हुए. 

किम ने की अपने सैनिकों की प्रशंसा 

‘कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (KCNA) के  मुताबिक नॉर्थ कोरिया को सैन्य सहायता के बदले रूस की ओर से वित्तीय सहायता और मिलिट्री टेक्नोलॉजी समेत फूड और एनर्जी सप्लाई मिल रही है. किम ने विदेशी धरती पर लड़ रहे अपने सैनिकों की जमकर प्रशंसा कि और पूरी वीरता के साथ देश के सम्मान की रक्षा करने के लिए उनकी सराहना की. इतना ही नहीं किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से बहादुर रहने का आदेश दिया. KCNA के मुताबिक किम ने कहा,’ जब पूरा देश नए साल के स्वागत के उत्सवपूर्ण माहौल में डूबा हुआ है, तो मुझे आपकी और भी अधिक याद आ रही है, जो इस समय भी विदेश में युद्ध के मैदानों में बहादुरी से लड़ रहे हैं.’ किम ने आगे कहा,’ आपके पीछे प्योंगयांग और मॉस्को हैं.’   

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में फिर हिन्दू शख्स पर हमला, धारदार हथियार से वार के बाद लगाई आग; अल्पसंख्यकों का दुश्मन बने कट्टरपंथी

Add Zee News as a Preferred Source

 

बलि का बकरा बने कोरियाई सैनिक 

नॉर्थ कोरियाई नेता ने रूस के साथ गठबंधन को मजबूत करने के लिए अपने सैनिकों की तारीफ की और उनसे भाईचारे के साथ रूस के लिए लड़ने को कहा. किम ने आगे संकेत दिया कि इस साल विदेशों में और ज्यादा कार्रवाई होगी. सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किम ने नॉर्थ कोरिया के मे डे स्टेडियम में भव्य समारोह और भाषण के साथ नए साल का जश्न मनाया. KCNA की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में किम अपनी पत्नी री सोल जू और अपनी बेटी जू ऐ के साथ दिखाई दे रहे हैं. किम की बेटी को उनका अगला उत्तराधिकारी माना जा रहा है.  

ये भी पढ़ें- उड़ान से पहले छलकाया जाम, मुंह से आने लगी शराब की तेज गंध; कनाडा में गिरफ्तार एयर इंडिया का पायलट  

 

सैनिकों की जान के बदले कोरिया को मिल रही मदद 

बता दें की रूस के साथ नॉर्थ कोरिया के गठबंधन ने किम जोंग उन को आर्थिक रूप से काफी मदद पहुंचाई है. साथ ही उन्हें अमेरिका और साउथ कोरिया की ओर से बातचीत के लिए किए गए प्रस्तावों को ठुकराने की अनुमति दी है, हालांकि यूरोप में सबसे खूनी जंग लड़ रहे नॉर्थ कोरियाई सैनिकों के लिए यह किसी भयावह स्थिति से कम नहीं है. साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी के मुताबिक किम ने जंग में अपने सैनिकों को बंदी बनाए जाने के बदले खुद को मार डालने का आदेश दिया है.