News in Brief

Haq OTT Release Date: आज नए साल की शुरुआत हो चुकी है और पहले महीने की पहली तारीख को ही सिनेमा लवर्स के लिए खुशखबरी सामने आई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ ओटीटी पर आने के लिए बिल्कुल तैयार है. फिल्म सिनेमाघरों में 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने लोगों को काफी इंप्रेस किया था. इसके बाद से ही फैंस लंबे समय से फिल्म का ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे. 

ओटीटी पर आने को तैयार ‘हक’
‘हक’ सिनेमाघरों में रिलीज के दो महीने बाद अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. फिल्म ‘हक’ 2 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है. हक फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. ऐसे में अब फैंस घर बैठकर इस फिल्म को एंजॉय कर पाएंगे. 

नेटफ्लिक्स ने अनाउंस की डेट
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर ‘हक’ की रिलीज डेट अनाउंस की है. इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘घर की चार दीवारों से अदालत तक. ये सफर मजबूरी का नहीं, हिम्मत का है. ‘हक’ देखने 2 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर.’

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

रियल लाइफ पर बेस्ड है फिल्म की स्टोरी 
बता दें कि ‘हक’ एक रियल लाइफ स्टोरी है, जिसे डायरेक्ट सुपर्ण वर्मा ने किया है. ये फिल्म शाह बानो केस पर बेस्ड है, जो अपने पति को तलाक देने और दूसरी शादी करने के बाद इंसाफ की लड़ाई लड़ती है. इस फिल्म में वर्तिका सिंह और शीबा चड्ढा ने अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म को विनीत जैन, विशाल गुनानी, जूही पारेख मेहता और हरमन बावेजा ने प्रोड्यूस किया था. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19.86 करोड़ और दुनियाभर में 29 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त उनके पास कई प्रोजेक्ट है, जिसमें आवारापन 2, गनमास्टर जी 9 और जी 2  जैसी फिल्में शामिल हैं.