News in Brief

India vs pakistan: 

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच मतलब जमकर ड्रामा और रोमांचक जंग. दोनों ही देशों के बीच क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है.  जब इन दोनों देशों के बीच जंग होती है तो रोमांच अपने चरम पर होता है. दोनों देशों के बीच मैच होने पर हाईवोल्टेज ड्रामा, उत्साह और कई बार जुबानी जंग भी देखने को मिलती है. साल 2025 में टीम इंडिया के सामने जब-जब पाकिस्तान आई भारतीय टीम ने मुंहतोड़ जवाब दिया. पर क्या आपको पता है साल 2026 में दोनों देश कब-कब टकराएंगे. अगर नहीं, तो हम आपको बताएंगे…

15 फरवरी को महाजंग
इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में होना है. भारतीय टीम गत चैंपियन है और फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप की नंबर 1 टीम भी है.  बता दें कि एशिया कप के बाद भारत और पाकिस्तान एक बार टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को मैदान में आमने-सामने होंगे. यह मैच श्रीलंका के कोलंबो के प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.  मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

महिला टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी भिडंत
भारतीय महिला और पाकिस्तान महिला टीम के बीच भी साल 2026 में भिड़ंत होगी. दोनों टीमें 14 जून को महिला टी20 विश्व कप में टकराएंगी.  दोनों देशों के बीच 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 13 बार जीत दर्ज की है. वहीं, पाकिस्तान महज 3 बार जीतने में कामयाब रही है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय महिला टीम पाकिस्तान की टीम से कई गुना ज्यादा बेहतर है.

भारत ने मारी थी जीत की हैट्रिक
साल 2025 में सितंबर के महीने में खेले गए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 3 बार आमने-सामने थे और तीनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पटखनी दी थी. भारतीय टीम ने अपने वर्चस्व को कायम रखते हुए पाकिस्तान को धूल चटा कर रख दिया और फाइनल में बुरी तरह से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें: 9 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी New zeland, 11 जनवरी से वनडे की महाजंग, जानें क्या कहते हैं Ind-Nz के आंकड़े